फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Wheat sent from Jafarganj Mandi did not reach West Bengal even after 21 days

Amethi News: 21 दिन बाद भी पश्चिम बंगाल नहीं पहुंचा जाफरगंज मंडी से भेजा गेहूं

Fri, 22 Nov 2024 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 22 Nov 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Wheat sent from Jafarganj Mandi did not reach West Bengal even after 21 days
जगदीशपुर (अमेठी)। कमरौली थाना क्षेत्र की जाफरगंज मंडी से पश्चिम बंगाल भेजा गया गेहूं 21 दिन बाद भी मौके तक नहीं पहुंचा है। ट्रेडिंग कंपनी के मालिक ने करीब 6.36 लाख रुपये का गेहूं बेच लेने की आशंका जताते हुए ट्रक चालक, मालिक और ट्रांसपोर्ट कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन



बाजारशुकुल थाना क्षेत्र के फुंदनपुर निवासी विजय कुमार गुप्ता ट्रेडिंग कंपनी चलाते हैं। उनकी कंपनी ने 30 अक्तूबर को कमरौली थाना क्षेत्र के कठौरा स्थित मां वैष्णव ट्रांसपोर्ट कंपनी के जरिए 43.299 हजार रुपये किराये पर ट्रक लेकर 254.70 क्विंटल गेहूं पश्चिम बंगाल आसनसोल के श्री जी फ्लोर मिल्स प्राइवेट लिमिटेड को भेजा था। ट्रेडिंग कंपनी ने 425 बोरियों में भरे गेहूं को ले जाने के लिए ट्रक चालक को भाड़े के 25 हजार रुपये एडवांस दिए थे।
विज्ञापन



गेहूं लेकर निकला ट्रक 21 दिन बाद भी आसनसोल नहीं पहुंचा। पश्चिम बंगाल के व्यापारी ने माल नहीं पहुंचने की जानकारी विजय कुमार गुप्ता को दी। तब उन्होंने ट्रक चालक व ट्रांसपोर्ट संचालक से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन दोनों का फोन बंद मिला। विजय ने मौके पर जाकर देखा तो ट्रांसपोर्ट कंपनी में ताला लगा था। उसके बाद विजय ने गेहूं बेच लेने की आशंका जताते हुए कमरौली थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस संबंध में थानाध्यक्ष कमरौली अभिनेष कुमार ने बताया कि प्रकरण में अज्ञात ट्रक चालक, मालिक और ट्रांसपोर्टर के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed