फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Weight and Measurement Department camps should be set up in the markets

Amethi News: बाजारों में लगाए जाएं बाट-माप विभाग के शिविर

Sat, 24 May 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 24 May 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Weight and Measurement Department camps should be set up in the markets
अमेठी सिटी। व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं और मुद्दों को लेकर शुक्रवार को अमेठी स्थित कार्यालय पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला व नगर पदाधिकारियों और व्यापारियों की बैठक हुई। इस दौरान व्यापारियों ने विभिन्न समस्याओं और मुद्दों पर विस्तार से चर्चा के साथ निस्तारण की रणनीति बनाई।
विज्ञापन



बैठक के दौरान व्यापारियों ने बाट-माप विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए। कहा कि विभाग के अफसर व कर्मियों की ओर से परेशान कर शोषण किया जाता है। इसके अलावा व्यापारियों ने बाजारों में पार्किंग, बिजली आदि पर भी चर्चा की। व्यापारियों ने जिले की प्रमुख बाजारों में बाट-माप विभाग की ओर से शिविर लगाए जाने की बात कही। कहा कि शिविर के माध्यम से बाजार के सभी छोटे-बड़े दुकानदार जो इलेक्ट्रॉनिक कांटे या तराजू का प्रयोग करते हैं। वह कांटा बाट पर मुहर लगवा सकेंगे। वहीं, विभाग के अफसरों व कर्मियों के उत्पीड़न से व्यापारी बच सकेंगे। साथ ही व्यापारियों में जागरूकता आएगी।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल ने कहा कि शीघ्र उच्चाधिकारियों से बात कर जिले की सभी बाजारों में व्यापारियों की सुविधा के लिए शिविर लगवाने की व्यवस्था कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि व्यापारियों हितों की रक्षा के लिए संगठन हमेशा संघर्षरत है। इस दौरान जिला महामंत्री सुशील जायसवाल, घनश्याम वर्मा, अनूप कश्यप, दीपक आर्य, देवचंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed