{"_id":"6727c88111bbbf67f9065364","slug":"weather-changed-after-diwali-cold-knocked-amethi-news-c-13-1-lko1043-937637-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दिवाली के बाद बदला मौसम, ठंड ने दी दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दिवाली के बाद बदला मौसम, ठंड ने दी दस्तक
Mon, 04 Nov 2024 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 04 Nov 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। दीपावली के बाद मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। सुबह व शाम गुलाबी ठंड पड़ने लगी है। बाइक से बाहर निकालने वालों को ठंड का अहसास होने लगा है। लोगों ने गर्म कपड़े निकालना शुरू कर दिया है। बाजारों में गर्म कपड़ों की दुकानें भी सजने लगी हैं।
जिले में सुबह व शाम हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। दोपहर में धूप भी परेशान नहीं कर रही है। ऐसे में दिवाली के बाद मौसम करवट ले चुका हैं। पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवा से तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है। इससे रातें और सर्द होंगी। हालांकि, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को सुबह हल्की धुंध छाई रहेगी। वहीं, अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
वहीं, सोमवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंचाने की संभावना बताई जा रही है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. अमरनाथ मिश्र का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में भी कमी आने वाली है। इससे दोपहर में धूप लुभाएगी। शाम के समय तेज हवा चलने से मौसम में हल्की ठंड महसूस की गई। विशेषज्ञों ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ नहीं आने से दिनभर तेज धूप निकलने और हवा की दिशा मुख्य तौर पर दक्षिण-पूर्व रहने के चलते तापमान भी लगातार सामान्य बना हुआ है।