फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   water supply will be made in five villages due to piped drinking water project

पाइप पेयजल योजना से पांच गांवों में होगी जलापूर्ति

Thu, 04 Mar 2021 10:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
water supply will be made in five villages due to piped drinking water project
गौरीगंज (अमेठी)। नल से हर घर शुद्ध जल योजना के तहत पांच गांवों में पाइप पेयजल योजना से आपूर्ति होगी।
विज्ञापन

गांव का चयन व परियोजना स्थापना के लिए भूमि मिलने के बाद प्रधानमंत्री जनविकास कार्यक्रम के तहत इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। विभाग ने परियोजना को पूरा करने के लिए 19.45 करोड़ रुपये की डिमांड की है। प्रस्ताव मंजूर होने तथा धनावंटन होने के बाद जलनिगम पांचों गांवों में संयंत्र स्थापित करेगा।
जिले के अल्पसंख्यक बाहुल्य ब्लॉक बहादुरपुर के कोटवामऊ व सराय महेशा, सिंहपुर के खारा, जगदीशपुर के मरौचा तेतारपुर तथा बाजार शुकुल के दक्खिनगांव क्यार का चयन पाइप पेयजल का चयन हुआ है।
विज्ञापन

गांवों का चयन व राजस्व विभाग के सहयोग से भूमि चयनित करने के बाद जल निगम ने परियोजना स्थापना के लिए स्थानीय दर पर 19 करोड़ 45 लाख 67 हजार रुपये का डीपीआर तैयार किया है। अल्पसंख्यक विभाग ने तैयार डीपीआर प्रधानमंत्री जनविकास कार्यक्रम के तहत शासन को भेजकर धनावंटन किए जाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने तथा धनावंटन के बाद जलनिगम निविदा आमंत्रित कर परियोजना की स्थापना कर ग्रामीणों को शुद्ध जल की आपूर्ति करेगा। प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि पाइप पेयजल परियोजना के लिए जल्द धनावंटन की उम्मीद है। धनावंटन के बाद मानक के अनुसार संयंत्रों की स्थापना कर पाइप पेयजलापूर्ति शुरू की जाएगी।

इन उपकरणों की होगी स्थापना
अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय के वक्फ निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि पाइप पेयजल योजना में चिह्नित भूमि पर ओवरहेड टैंक के साथ बोरिंग, नलकूप कक्ष, बांउड्रीवॉल, पाइप बिछाते हुए घर को जोड़कर नल से आपूर्ति के आवश्यक संयंत्र की स्थापना होगी। संयंत्र स्थापित होने के बाद जलनिगम ग्राम पंचायत के सहयोग के साथ पाइप पेयजलापूर्ति व देख-रेख कर संचालित इसे संचालित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed