{"_id":"6738f89701241dc75e072f1a","slug":"water-supply-of-jais-municipality-will-be-improved-with-rs-4990-crore-amethi-news-c-96-1-ame1002-129617-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 49.90 करोड़ से सुधरेगी जायस नगर पालिका की जलापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 49.90 करोड़ से सुधरेगी जायस नगर पालिका की जलापूर्ति
Sun, 17 Nov 2024 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 17 Nov 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। हर घर को नल से शुद्ध जल मुहैया कराने के लिए जायस नगर पालिका परिषद परिक्षेत्र में 49.90 करोड़ से जलापूर्ति संयंत्र की स्थापना की जाएगी। शनिवार को राज्यमंत्री ने भूमि पूजन कर परियोजना का निर्माण कार्य शुरू किया। पेयजल संयंत्र की स्थापना के बाद 25 वार्ड की करीब 40 हजार आबादी को शुद्ध जलापूर्ति होगी।
जल ही जीवन मिशन के तहत जायस नगर पालिका परिषद के 25 वार्ड के लोगों की पेयजल की समस्या जल्द दूरी होगी। शनिवार को पालिका क्षेत्र में 49.90 करोड़ से जलापूर्ति संयंत्र स्थापना का शुभारंभ राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने भूमि पूजन कर किया।
घरोंं में 92.33 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाते हुए चार नलकूप की स्थापना होगी। इतना ही नहीं 10160 घरों को कनेक्शन देते हुए नल से जल की आपूर्ति होगी। भूमि पूजन के बाद नामित संस्था जल्द ही परियोजना के तहत प्रस्तावित कार्य पूरा कर लोगों को पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करेगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में जिम्मेदार मौजूद रहे।