{"_id":"673108465f4df7c56205d344","slug":"water-problem-at-nihalgarh-station-will-be-resolved-soon-amethi-news-c-96-1-ame1010-129181-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: जल्द दूर होगी निहालगढ़ स्टेशन पर पानी की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: जल्द दूर होगी निहालगढ़ स्टेशन पर पानी की समस्या
Mon, 11 Nov 2024 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 11 Nov 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। कई वर्षों से निहालगढ़ स्टेशन पर चल रही पानी की समस्या के दूर होने के आसार बढ़ गए हैं। करीब डेढ़ वर्ष से यहां बन रही पानी की टंकी का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। कनेक्शन का कार्य पूरा होने के बाद इससे जलापूर्ति शुरू हो जाएगी।
करीब छह दशक पहले निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर बनी पानी की टंकी टूटने से पानी लगातार बहता रहता है। मोटर संचालित होने तक ही टंकी में पानी रुकता है। मोटर बंद होने के बाद टंकी खाली हो जाती है। ऐसे में यात्रियों को पेयजल के लिए भटकना पड़ता है। यात्रियों को पीने का पानी खरीदना पड़ता है। स्टेशन परिसर में बने प्रसाधन में भी असुविधा होती है।
अमेठी की सांसद रहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी के हस्तक्षेप पर करीब डेढ़ वर्ष पहले स्टेशन पर नई पानी की टंकी का निर्माण शुरू हुआ था। यह टंकी बनकर तैयार हो गई है। जल्द ही इसके संचालन की उम्मीद है। इस संबंध में कार्य निरीक्षक (आई डब्ल्यू) सुल्तानपुर सीपी सिंह ने बताया कि पाइप लाइन का कनेक्शन होना शेष रह गया है। इसी माह के अंत तक जलापूर्ति को चालू करवा दिया जाएगा।