फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Warrant against Pradhan's husband for killing four people in Amethi

Amethi News: अमेठी में चार लोगों की हत्या में प्रधान के पति के खिलाफ वारंट

Tue, 30 May 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 30 May 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Warrant against Pradhan's husband for killing four people in Amethi
सुल्तानपुर। अमेठी में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के मामले में जिला जज जय प्रकाश पांडेय ने आरोपी ग्राम प्रधान के पति की ओर से दी गई मौका अर्जी खारिज कर जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया है। मामले में अगली सुनवाई एक जून को होगी। मामला अमेठी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूरे तिवारी मौजा गुंगवाछ से जुड़ा है।अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता रवि शुक्ल के मुताबिक, 15 मार्च 2022 को मौरंग गिराने को लेकर हुए विवाद में हनुमान प्रसाद, संकठा प्रसाद, नइका देवी उर्फ पार्वती व अमरेश यादव की गांव के ही आरोपियों ने लाठी-डंडा व सरिया से मारकर हत्या कर दी थी। मामले में मौजूदा ग्राम प्रधान आशा तिवारी, उनके पति रामशंकर तिवारी व पुत्र नितिन तिवारी और आरोपी राम दुलारे यादव, उसके पुत्र अखिलेश यादव, बृजेश यादव, अभिषेक यादव उर्फ छोटू और पांच अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। आरोपी ग्राम प्रधान के पति रामशंकर तिवारी की ओर से मौका प्रार्थनापत्र देकर समय देने की मांग की गई। इसका डीजीसी क्रिमिनल रामअचल मिश्र व अधिवक्ता रवि शुक्ल ने कड़ा विरोध किया। जिला जज जय प्रकाश पांडेय ने ग्राम प्रधान के पति की मौका अर्जी खारिज करते हुए उसके खिलाफ जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया है। मामले में अगली सुनवाई एक जून को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed