{"_id":"5edbc10e8ebc3e908d60533d","slug":"wall-collapse-child-dead-amethi-news-lko5247711103","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार गिरने से बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार गिरने से बच्चे की मौत
विज्ञापन
संग्रामपुर (अमेठी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के हिम्मतगढ़ गांव में शुक्रवार देर शाम अचानक दीवार गिरने से वहां खेल रहा एक बच्चा मलबे में दब गया। परिवारीजन उसे मलबे से निकालकर अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
थाना क्षेत्र संग्रामपुर के गांव पूरे अजीत मजरे हिम्मतगढ़ निवासी रामपाल वर्मा का आठ वर्षीय पुत्र सत्यम शुक्रवार देर शाम घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच अचानक ईंट की एक दीवार भरभराकर गिर गई। इसके चलते वहां खेल रहा सत्यम दीवार के मलबे में दब गया। परिवारीजनों ने पड़ोसियों की मदद से सत्यम को बाहर निकाला।
परिवारीजन सत्यम को मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। किशोर की मौत के बाद परिवार व गांव में कोहराम मच गया। शनिवार सुबह सत्यम के शव का अंतिम संस्कार किया गया। उसके पिता रामपाल गांव में ही चाय की दुकान कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। उसके तीन पुत्रों में सत्यम दूसरे नंबर का था। इनका बड़ा बेटा दस वर्ष तो छोटा बेटा पांच वर्ष का है।