फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Vomiting and diarrhea patients started increasing with the heat

Amethi News: गर्मी के साथ बढ़ने लगे उल्टी व दस्त के मरीज

Tue, 22 Apr 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 22 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Vomiting and diarrhea patients started increasing with the heat
जिला अस्पताल में ओपीडी कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़।-स्रोत : संवाद
अमेठी सिटी। जिले में बढ़ रही गर्मी लोगों का स्वास्थ्य बिगाड़ रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 200 से 250 मरीज डिहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी) से लेकर उल्टी, पेट दर्द, डायरिया की परेशानी लेकर पहुंच रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी की संख्या 1186 पहुंच गई।
विज्ञापन



जिले में कड़ी धूप के बीच बढ़ी गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर सीधा पड़ रहा है। गर्मी के कारण अस्पताल में उल्टी, दस्त, पेट दर्द व बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। पर्चा, दवा कांउटर, ओपीडी, लैब में मरीजों की कतार दिखाई पड़ी। ओपीडी में पहुंंचे 1186 मरीजों में 197 मरीज पेट दर्द, उल्टी व दस्त के रहे। जबकि पूर्व में उल्टी, दस्त व पेट दर्द के मरीजों की संख्या 100 के अंदर ही रहती थी।
विज्ञापन



वहीं बुखार के 586, खांसी के 101, जुकाम के 104, ठंड के 96 व मनोरोग से संबंधित 213 मरीज रहे। वहीं लैब में पहुंचे 198 मरीजों की 4400 प्रकार की जांचें हुईं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शुभम सिंह ने बताया कि गर्मी के कारण इससे संबंधित मरीजों की संख्या 20 से 30 फीसदी बढ़ी है। इनमें ज्यादातर ऐसे मरीज हैं, जो दिनभर बाहर धूप में रहकर काम करते हैं। कार्य स्थल तक पहुंचने के लिए गर्मी में पैदल चलते हैं। ऐसे लोगों में गर्मी का प्रभाव ज्यादा देखने को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन





बच्चों पर दें विशेष ध्यान
शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. लईक उज जमा का कहना है कि गर्मी के मौसम में बच्चों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। बढ़ती गर्मी से उल्टी, दस्त के साथ पेट दर्द के रोगी बच्चों की संख्या बढ़ी है। बच्चों को हर आधे घंटे में पानी पिलाएं। दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक घर से बाहर न जाने दें। पानी वाले फल का सेवन कराएं। बाहर की चीजों को न खिलाएं। बच्चों को ज्यादा परेशानी होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।




मसालेदार खाना न खाएं
सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि तेज धूप में बाहर जाने से बचें। ढीले सूती कपड़े पहनें। ज्यादा देर भूखे रहने से बचें और खाली पेट घर से न निकले। साथ ही तेज गर्मी से आकर एक दम से फ्रिज आदि का ठंडा पानी न पीएं। धूप से बचने के लिए चश्मा एवं टोपी पहनकर बाहर जाएं। साथ ही चेहरे को कपड़े से ढक कर रखें। मसालेदार खाना न खाएं। बासी खाना खाने से फूड प्वाइजनिंग भी हो सकती है। आइसक्रीम खाने से बचना चाहिए। आइसक्रीम की तासीर ठंडी की जगह गर्म होती है, जो शरीर को ठंडा करने की जगह पर गर्म करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed