फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Volunteers conducted a procession

Amethi News: स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

Mon, 06 Oct 2025 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 06 Oct 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Volunteers conducted a procession
संग्रामपुर के तारापुर में पथसंचलन करते आरएसएस स्वयं सेवक। स्त्रोत : संघ
अमेठी सिटी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना और शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्वयं सेवकों ने पथ संचलन किया। विशेसरगंज के मैदान में संघ शताब्दी वर्ष श्री विजयदशमी उत्सव का आयोजन किया गया।
विज्ञापन



मुख्य वक्ता जिला प्रचारक पवन ने कहा कि आज की दुनिया केवल अर्थ और काम के पीछे भाग रही है, जबकि राष्ट्र और धर्म को साथ लेकर चलना ही सच्चा जीवन है। अध्यक्षता शंकर बक्श ने की। इस अवसर पर खंड संघचालक शिवशरण, जिला शारीरिक प्रमुख संजय, कृष्ण कुमार, खंड कार्यवाह विनोद, विनीत सिंह, धीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। शाहगढ़ के मुंशीगंज कस्बा में दंड लेकर मुख्य मार्ग पर स्वयं सेवकों ने पथ संचलन किया। कस्बावासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन



इस दौरान सुलतानपुर जिला संघचालक डॉ. एके सिंह, खंड संघचालक चंद्रभान सिंह, खंड कार्यवाहक राजेंद्र सिंह, सह विभाग कार्यवाहक अंबिका पांडेय व खंड सेवा प्रमुख अभिषेक त्रिपाठी मौजूद रहे। संग्रामपुर के ठेंगहा में आरएसएस के स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया। बदलापुर मोड़ स्थित पुष्कर भवन से रामघाट ठेंगहा होते हुए पुनः पुष्कर भवन आकर पथ संचलन संपन्न हुआ। मार्ग में जगह-जगह नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं तारापुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्थापना दिवस और शताब्दी वर्ष मनाया गया। जगदीशपुर में स्वयंसेवकों ने रविवार को पथ संचलन किया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक सुरेश पासी, मान सिंह राठौर, आनंद तिवारी, विकास माहेश्वरी,गौरव सिंह, सोनू सिंह आदि मौजूद रहे। जायस में भी स्वयं सेवकों ने पथ संचलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed