फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Vivek was murdered out of revenge

Amethi News: बदले की भावना से हुई थी विवेक की हत्या

Sun, 20 Oct 2024 02:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 20 Oct 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Vivek was murdered out of revenge
अमेठी सिटी। मुंशीगंज इलाके में बृहस्पतिवार की रात विवेक की हत्या बदले की भावना से की गई थी। पुलिस ने नामजद पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन



मुंशीगंज थाना क्षेत्र के कटरा महारानी गांव निवासी विवेक (19) दो अन्य साथियों दीपक और बृजेश के साथ बृहस्पतिवार देर रात मेला देखने जा रहा था। इस बीच गांव के बाहर ही उसकी कुछ लोगों ने पीटकर हत्या कर दी थी। बृहस्पतिवार की रात हुई इस घटना में नामजद आरोपियों को पुलिस ने 30 घटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक घटना में शामिल गांव निवासी शुभम व अभिषेक यादव उर्फ राजकरन, टेरी गांव निवासी रोहित उर्फ किशन पाल, सराय खेमा गांव निवासी लवकुश उर्फ मुकेश चौहान और जमादार का पुरवा मजरे कुड़वा गांव निवासी सुशील यादव उर्फ गोलू को क्षेत्र के दीनापुर गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार शुभम ने बताया कि विवेक से छह माह पहले विवाद हुआ था। विवाद में उसे अपमानित होना पड़ा था। इसीलिए बदले की भावना से वह समय का इंतजार कर रहा था। बृहस्पतिवार को अंधेरे में मिलने के बाद उसे मारने के लिए हमला किया। बचाव में विवेक दौड़ा, लेकिन वह सड़क पर गिर गया और उसे सिर पर चोट लग गई। खून देख वह लोग मौके से भाग निकले। एसएचओ शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि रोहित उर्फ किशन पाल के खिलाफ दो व लवकुश उर्फ मुकेश चौहान खिलाफ एक केस पहले से दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट से मौत होने की पुष्टि हुई है। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed