फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Visited the police station 20 times, but no report was filed.

Amethi News: 20 बार लगाए थाने के चक्कर, नहीं लिखी रिपोर्ट

Tue, 06 Jan 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 06 Jan 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Visited the police station 20 times, but no report was filed.
अमेठी तहसील में आयोजित समाधान दिवस पर परिसर में बिजली ना होने पर टॉर्च की रोशनी में सुनवाई करते
अमेठी। भूमि विवाद और जनसमस्याओं के निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को जिले की सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। अमेठी तहसील में जिलाधिकारी संजय चौहान की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस 36 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें दो मामलों का मौके पर निस्तारण कराया गया। मुसाफिरखाना तहसील में 25 शिकायतें आईं, जिनमें एक का समाधान हुआ।
विज्ञापन



गौरीगंज तहसील में 24 शिकायतें प्राप्त हुईं और चार मामलों का निस्तारण कराया गया। तिलोई तहसील में 25 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें दो मामलों का समाधान किया गया। शेष प्रकरणों की जांच के लिए पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीमों को जिम्मेदारी सौंपी गई। अमेठी तहसील समाधान दिवस में पहुंचे ठेंगहा निवासी गायत्री प्रसाद मिश्र ने बताया कि 26 नवंबर को अमेठी शहर में झोला काटकर 40 हजार रुपये चोरी हो गए थे। सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध होने के बावजूद अब तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई। उन्होंने बताया कि वह 20 बार थाने का चक्कर लगा चुके हैं। पैरों में सूजन तक आ गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित थानेदार को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


संग्रामपुर के कनू कोटवा निवासी राजकुमार सरोज ने बताया कि गांव का एक रास्ता दो वर्षों से बंद है। समस्या के समाधान के लिए 20 बार शिकायती पत्र दिए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सेमरहवा जंगल रामनगर निवासी रोशनी ने आरोप लगाया कि उनके पिता शिवप्रसाद उर्फ रामप्रसाद, जिनका निधन वर्ष 2012 में हो चुका है, के नाम पर एक व्यक्ति ने फर्जी आधार कार्ड बनवाकर परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज करा लिया। आरोप है कि मृतक के नाम से किसान क्रेडिट कार्ड बनवाकर बैंक से ऋण लिया गया और किसान सम्मान निधि की राशि भी हड़प ली गई। गंगागंज निवासी शान मोहम्मद ने आवास न होने के कारण शादी अटकी होने की बात अधिकारियों के सामने रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल टॉर्च की रोशनी में डीएम ने सुनीं समस्याएं

अमेठी। तहसील अमेठी में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान अचानक बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे सभागार में अंधेरा छा गया। कुछ देर के लिए जनसुनवाई रुक गई। जिलाधिकारी संजय चौहान ने मोबाइल टॉर्च की रोशनी में ही फरियादियों की समस्याएं सुनना शुरू कर दिया। डीएम को मोबाइल टॉर्च की रोशनी में जनसुनवाई करते देख सभागार में मौजूद बड़ी संख्या में लोगों ने भी अपने-अपने मोबाइल की टॉर्च जला दी, जिससे पूरा सभागार रोशनी से जगमगा उठा। मोबाइल टॉर्च की रोशनी में अधिकारियों द्वारा फरियादियों की शिकायतें दर्ज की जाती रहीं और डीएम आवश्यक निर्देश देते रहे। कुछ देर बाद जनरेटर चालू होने पर सभागार में दोबारा रोशनी की व्यवस्था बहाल हुई, जिसके बाद जनसुनवाई सामान्य रूप से जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed