{"_id":"669c1ad52923cbd9d3065674","slug":"viral-fever-patients-increased-due-to-change-in-weather-amethi-news-c-96-1-ame1002-122389-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मौसम में बदलाव से बढ़े वायरल फीवर के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मौसम में बदलाव से बढ़े वायरल फीवर के मरीज
Sun, 21 Jul 2024 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 21 Jul 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे मरीज।
अमेठी सिटी। मौसम के बदलाव से सर्दी-जुकाम और बुखार के पीड़ित जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में वायरल फीवर के मरीज पहुंचे। बुजुर्ग रामलली, रामकुमार, नेहा सिंह, कंचन बाला, शीतल कुमारी व संजय गौतम ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बुखार और शरीर में जकड़न की समस्या है। डॉक्टर ने देखने के बाद खून की जांच करवाई। जांच के बाद वायरल फीवर की समस्या बताई है।
डॉ. अमित ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। इससे लोग वायरल की चपेट में आ रहे है। इस मौसम में बुखार, पेट में इंफेक्शन, उल्टी, फंगस, आंखों में लालिमा सहित त्वचा संबंधी रोग बढ़ जाते हैं। मौसम में खान-पान में सावधानी बरतनी चाहिए। तेज धूप से बचना चाहिए।
वायरल फीवर के लक्षण
फिजिशियन डॉ. शुभम पांडेय ने बताया कि गले व बदन में दर्द, बुखार, सिर दर्द वायरल फीवर के मुख्य लक्षण होते हैं। कुछ मामलों में शरीर में पानी की कमी हो जाती है। तेज बुखार भी हो सकता है। ऐसे में नजदीक के अस्पताल में डॉक्टर को दिखाकर दवा लेनी चाहिए।