फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Vimlesh murder accused caught in encounter

Amethi News: मुठभेड़ में दबोचा विमलेश हत्याकांड का आरोपी

Sun, 20 Oct 2024 02:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 20 Oct 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Vimlesh murder accused caught in encounter
जगदीशपुर (अमेठी)। विमलेश तिवारी हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार की रात मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। जवाबी फायरिंग में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया है। उसने पुलिस के सामने वारदात अंजाम देने की बात कुबूली है। इलाज के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन



पीपरपुर थाना क्षेत्र के गहरी गांव निवासी विमलेश तिवारी उर्फ बलई (25) की 10 अक्तूबर की रात जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सिधियावां गांव में एक धर्मकांटा पर सोते समय हथौड़े से वार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। पुलिस कई दिन तक इस मामले में आरोपी का पता लगाने के लिए खाक छानती रही। आखिर में सीसीटीवी फुटेज में आया आरोपी मास्क पहने था।
विज्ञापन



पुलिस ने इसी फोटो को आधार बना कर चेहरे से मास्क हटवा कर हूबहू अपराधी की फोटो तकनीक के जरिए तैयार कराई थी। उसी के आधार पर हत्यारे की तलाश हो रही थी। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की रात भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के टांडा जंगल में आरोपी के छिपे होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने मौके की घेराबंदी की। खुद को गिरता देख वहां छिपे अपराधी ने पुलिस को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। बचाव करते हुए पुलिस ने फायर किया, जिससे पैर में गोली लगने से वह जख्मी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस उसे तत्काल सीएचसी जगदीशपुर ले गई। उसकी पहचान मोहनगंज थाना क्षेत्र के मेढ़ोना गांव निवासी राजबहादुर कोरी के रूप में की गई है। आरोपी ने घटना स्वीकार की। उसके पास से घटना में प्रयुक्त हथौड़ा, मृतक का मोबाइल, एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। एसएचओ धीरेंद्र यादव ने बताया कि मुठभेड़ में घायल आरोपी को इलाज के बाद जेल भेज दिया गया है।

एसएपी अनूप सिंह ने बताया कि विमलेश तिवारी का हत्यारोपी मुठभेड़ में घायल हुआ है। आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की है। उसे गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार रुपये इनाम दिया जाएगा।



भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाने में दर्ज हुआ केस
पुलिस टीम पर हमले के मामले में भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाने में जगदीशपुर एसएचओ धीरेद्र यादव की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा आरोपी राजबहादुर कोरी पर जगदीशपुर थाने में आबकारी व एनडीपीएस एक्ट का एक-एक और मुसाफिरखाना में हत्या का एक केस पहले से दर्ज है। विमलेश हत्या केस सहित राजबहादुर कोरी पर अब कुल पांच मुकदमे हैं।




चोरी की नीयत से पहुंचने की स्वीकार की बात
आरोपी राजबहादुर कोरी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि 10 अक्तूबर की रात करीब 10.30 बजे वह धर्मकांटे में चोरी की नीयत से गया था, लेकिन वहां मौजूद लोग जाग रहे थे। यह देखकर वह लौट गया। दोबारा करीब दो घंटे बाद गया तो दो व्यक्ति बाहर और एक व्यक्ति कमरे के अंदर सो रहा था। कमरे में सोए व्यक्ति पर हथौड़े से वार कर मरणासन्न कर दिया था। कमरे में स्लाइडर और अलमारी को खोलकर चेक किया तो वहां कुछ नहीं मिला। घायल व्यक्ति की जेब में रखे 50 रुपये व उसका मोबाइल फोन लेकर भाग गया था। पहचान छिपाने के लिए घटना के समय मास्क लगा लिया था। बताया कि चोरी करने जाते समय हथौड़ा साथ ले जाता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed