{"_id":"6477955dc9a5f561c60f6704","slug":"villages-will-be-developed-with-rs-20-crore-amethi-news-c-13-1-265492-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 20 करोड़ रुपये से होगा गांवों का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 20 करोड़ रुपये से होगा गांवों का विकास
Thu, 01 Jun 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 01 Jun 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
जायस (अमेठी)। क्षेत्र विकास की कार्ययोजना तैयार करने के लिए बुधवार को ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। बैठक में 20 करोड़ रुपये के कार्यों को वित्तीय स्वीकृत प्रदान की गई। बहादुरपुर ब्लॉक परिसर में बुधवार को एमएलसी शैलेंद्र सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। बैठक में मौजूद प्रधानों ने एमएलसी के समक्ष गांवों से जुड़ी प्रमुख समस्याएं रखी। कुछ प्रधानों ने बताया कि इस समय ग्राम सभा में पानी की पाइप लाइन का कार्य चल रहा है। कुछ जगहों पर कार्य को अधूरा छोड़ दिया गया है। ग्राम प्रधानों की प्रस्तुत शिकायतों की सुनवाई के बाद एमएलसी ने कहा कि जल्द ही निराकरण करा कर रास्ता साफ करवाया जाएगा।
कार्यक्रम में विकास संबंधी मुद्दों पर चर्चा करते हुए 20 करोड़ रुपये का बजट से पंचम राज्य वित्त आयोग , केंद्रीय वित्त आयोग , मनरेगा तथा स्वच्छ भारत मिशन से विकास कार्य को पूरा करने को कहा। बैठक में कार्यवाहक बीडीओ तेजभान सिंह , ब्लॉक प्रमुख चंद्रकली देवी , एडीओ पंचायत अनिल सिंह , पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश सिंह समेत सभी ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्य मौजूद रहे।