{"_id":"6ade566e4f2843565f0bd837","slug":"villager-injured-in-accident-succumbs-to-injuries-amethi-news-c-96-1-ame1027-178948-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: हादसे में घायल ग्रामीण ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: हादसे में घायल ग्रामीण ने दम तोड़ा
Mon, 26 Oct 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
पीपरपुर के मानापुर गांव में गमगीन बैठे परिजन। स्रोत : स्थानीय
भादर। अमेठी-दुर्गापुर मार्ग पर 30 अगस्त को ई रिक्शा की चपेट में आकर घायल हुए पीपरपुर के मानापुर गांव निवासी मजदूर गोकुल प्रसाद (55) की रविवार सुबह घर पर मौत हो गई। इससे परिवार में मातम पसर गया। पुलिस मामले में कार्रवाई में जुटी है।
बेटे धर्मेंद्र के मुताबिक 30 अगस्त को उनके पिता गोकुल प्रसाद पीपरपुर के शिवनगर में अमेठी-दुर्गापुर मार्ग किनारे खड़े थे। इसी दौरान दुर्गापुर से भादर की ओर जा रहे ई रिक्शा ने उन्हें चपेट में ले लिया। सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गए। उन्हें सीएचसी भादर से सुल्तानपुर और फिर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ ले जाया गया।
वहां उपचार के बाद 19 अक्तूबर को डॉक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया था। रविवार सुबह करीब आठ बजे उनकी मौत हो गई। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि धर्मेंद्र की तहरीर पर सिंगठी गांव निवासी ई रिक्शा चालक अमीन खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मजदूर की मौत के बाद दर्ज रिपोर्ट में धाराएं बढ़ाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
दो नवंबर को बरात, घर में छाया मातम
गोकुल प्रसाद की मौत के बाद पत्नी राजकली बिलख रही हैं। बेटियों पूनम, नीलम, सविता और कविता का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे धर्मेंद्र और शिवम पिता की मौत से गमगीन हैं। बेटा सुभाष पिता की मौत की जानकारी मिलने पर घर आ रहा है। बेटे शिवम ने बताया कि दो नवंबर को बहन की बरात आनी है। परिवार विवाह की तैयारियों में जुटा था। पिता ने बेटी की शादी को लेकर कई सपने संजोए थे। विवाह से पहले ही उनका साथ छूट गया। अब परिवार के सामने पिता को खोने का गम और बेटी की शादी की जिम्मेदारी है।