फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bhargav Cricket Academy team won by 118 runs

Amethi News: 118 रन से जीती भार्गव क्रिकेट अकादमी टीम

Mon, 26 Oct 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 26 Oct 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Bhargav Cricket Academy team won by 118 runs
मुसाफिरखाना ​स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में क्रिकेट मैच खेलते ​खिलाड़ी। स्रोत : आयोजक
मुसाफिरखाना। राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए क्रिकेट मैच में भार्गव क्रिकेट अकादमी ने बीपीआरआर क्रिकेट एकेडमी टीकरमाफी को 118 रन से हराया। भार्गव अकादमी की नैंसी अग्रहरि ने नाबाद शतक जड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भार्गव क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 30 ओवर में पांच विकेट पर 244 रन बनाए। नैंसी अग्रहरि ने 83 गेंदों पर 13 चौके और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 123 रन बनाए।
विज्ञापन


ठाकुर यश ने भी 66 गेंदों पर 78 रन की पारी खेली। बीपीआरआर क्रिकेट एकेडमी की ओर से हिमांशु ने दो विकेट लिए, जबकि विराट और श्रीकांत को एक-एक विकेट मिला।
245 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीपीआरआर क्रिकेट एकेडमी की टीम 19.2 ओवर में 126 रन बनाकर आउट हो गई। शिवांश मिश्रा ने 36 और श्रीकांत मिश्रा ने 33 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed