फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Videos of different cases went viral, officers investigated

Amethi News: अलग-अलग मामलों के वीडियो वायरल, अफसरों ने की जांच

Wed, 28 Aug 2024 03:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 28 Aug 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Videos of different cases went viral, officers investigated
अमेठी सिटी। सोशल मीडिया पर एक गोशाला में चार गोवंशों के मृत होने और एक सीएचसी पर पैसा लेकर मेडिकल बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों ने पहुंचकर मामले की जांच की।
विज्ञापन

संग्रामपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत गोरखापुर स्थित गोशाला में कृष्ण जन्माष्टमी के दिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गोशाला के अंदर चार गायों को मृत बताया जा रहा था। मामले के की जानकारी मिलते ही सोमवार को खंड विकास अधिकारी कर्मियों व स्वास्थ्य टीम के साथ मौके पर पहुंचे। खंड विकास अधिकारी शिव पूजन भारती ने बताया कि एक निजी विद्यालय के शिक्षक बच्चों को लेकर गोशाला ले गए थे, जिन्होंने भ्रामक खबर चला दी। कहा कि गौशाला में दो गाय बीमार थी जिनका इलाज चल रहा था, जिसमें एक गाय की सोमवार को मौत हो गई। बताया कि दो गाय लेटी थीं, जो पूरी तरह स्वस्थ थीं। उन्होंने बताया कि मृत गाय का अंतिम संस्कार करवा दिया गया। वहीं दूसरी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा एक दूसरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दो युवा सीएचसी पर मेडिकल बनवाने के नाम पर कर्मियों द्वारा पैसे मांगे जाने का आरोप लगा रहे हैं। युवकों द्वारा न तो कर्मी का नाम बताया जा रहा है और न ही सीएचसी का नाम। सीएचसी अमेठी अधीक्षक डॉ. आलोक तिवारी ने बताया कि उनसे न तो किसी ने शिकायत की है और न ही मामला संज्ञान में है। कहा कि अगर कोई मामला संज्ञान में आता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed