{"_id":"66df6ad5f9465b735b0bbc36","slug":"video-of-fight-in-ramganj-village-goes-viral-investigation-started-amethi-news-c-96-1-ame1002-125301-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: रामगंज गांव में हुए मारपीट का वीडियो वायरल, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: रामगंज गांव में हुए मारपीट का वीडियो वायरल, जांच शुरू
Tue, 10 Sep 2024 03:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 10 Sep 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
इन्हौना (अमेठी)। थाना क्षेत्र के रामगंज इलाके में हुई मारपीट का एक वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हालांकि मारपीट के मामले में पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
इन्हौना थाना क्षेत्र के रामगंज गांव की महिला ग्राम प्रधान कृष्णा देवी ने रविवार मनरेगा के चल रहे काम को लेकर बाराबंकी जिले निवासी अमित बाजपेयी व अभिषेक आदि पर वीडियो बनाने का आरोप लगाया था। साथ ही वीडियो बनाने से रोकने पर पति की पिटाई होने की बात भी कही थी। इस मामले में उनकी ओर से चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था।
इस घटना को लेकर दूसरे पक्ष के अभिषेक ने भी प्रधान के पुत्र सहित कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। दोनों मामलों को लेकर पुलिस जांच पड़ताल व कार्रवाई में जुटी थी। लेकिन सोमवार को इस मामले एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में कुछ लोग गाड़ी को रोकर उसमें तोड़फोड़ व हमला करते दिख रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह वीडियो रविवार को हुई मारपीट का है। वायरल वीडियो को लेकर लोगों के बीच चर्चा है कि इन्हौना थाने के रामगंज में रविवार को हुए विवाद के दौरान युवक की पिटाई करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि वायरल वीडियो संज्ञान में आने के बाद पुलिस जांच में जुटी है। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
एसओ अमरेंद्र सिंह ने बताया कि रामगंज गांव में हुई मारपीट से जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है। दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच सीओ डॉ. अजय सिंह कर रहे हैं।