फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Victims of double murder get one crore compensation: Akhilesh

दोहरे हत्याकांड के पीड़ितों को मिले एक-एक करोड़ मुआवजा : अखिलेश

Sun, 05 Mar 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 05 Mar 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Victims of double murder get one crore compensation: Akhilesh
गौरीगंज : मुसाफिरखाना के भद्दौर गांव में मृतकों के चित्र पर श्रद्धांजलि देते पूर्व मुख्यमंत्री।
गौरीगंज (अमेठी)। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार देर शाम करीब पौने छह बजे मुसाफिरखाना के भद्दौर गांव पहुंचे। इस गांव में पिछले हफ्ते चाचा सुरेश यादव और भतीजे बृजेश यादव की हत्या कर दी गई थी। अखिलेश यादव ने दोनों मृतकों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे परिवारीजनों के बीच में गए और उन्हें हर संभव उनकी मदद का भरोसा दिलाया। मीडिया से मुखाबित अखिलेश ने प्रदेश की योगी सरकार पर करार हमला बोला। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था शून्य है। उन्होंने प्रयागराज में मुख्य गवाह व उनके सुरक्षा कर्मियों पर हमला होने तथा घायल सुरक्षा कर्मियों को अस्पताल में इलाज नहीं मिलने की बात कही। कानपुर की घटना पर भी योगी सरकार को आड़े हाथ लिया। भद्दौर में चाचा भतीजे की हत्या पर कहा कि पीड़ित परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता व नौकरी सरकार को देनी चाहिए। इस दौरान गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह व पूर्व जिलाध्यक्ष राम उदित यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed