{"_id":"687aa1996b52461e9c034aea","slug":"vice-president-of-bjym-dies-under-suspicious-circumstances-murder-suspected-amethi-news-c-96-1-ame1002-144873-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: भाजयुमो के उपाध्यक्ष की संदिग्ध दशा में मौत, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: भाजयुमो के उपाध्यक्ष की संदिग्ध दशा में मौत, हत्या की आशंका
Sat, 19 Jul 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
अमेठी/शाहगढ़। भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राहुल दुबे (27) की बृहस्पतिवार रात अमेठी बाईपास के पास संदिग्ध परिस्थितियों में हादसे में घायल हो गए। अमेठी सीएचसी पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
रात में हुई इस घटना को सड़क हादसा बताया गया, लेकिन परिजन जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। अमेठी कोतवाली में राहुल के दोस्त को नामजद करते हुए तहरीर दी गई है। मुंशीगंज के भुसियावां गांव निवासी राहुल दुबे बृहस्पतिवार रात अपने दोस्तों के साथ अमेठी बाईपास पर होटल में खाना खाने गए थे। रात करीब 11 बजे वह अपने साथी अरविंद यादव के साथ बाइक से घर लौट रहे थे।
परिजनों के अनुसार, अरविंद ने सूचना दी कि सड़क पर अचानक मवेशी आ गया, जिससे टक्कर हो गई। राहुल को सीएचसी अमेठी पहुंचाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद संजय गांधी अस्पताल में भी डॉक्टरों ने यही पुष्टि की।
विज्ञापन
हालांकि परिजन सड़क दुर्घटना की बात से सहमत नहीं हैं। घरवालों के मुताबिक राहुल के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। उनको खाने में या किसी अन्य पदार्थ में मिलाकर जहर दिया गया। चाचा वेद प्रकाश द्विवेदी ने राहुल की हत्या की आशंका जताते हुए उनके दोस्त के खिलाफ तहरीर दी है। राहुल ही माता-पिता राजेंद्र द्विवेदी और शीला देवी का सहारा थे। तीन बहनों की शादी पहले ही हो चुकी है। इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एंटी मॉर्टम इंजरी आई है। विसरा सुरक्षित रखवाया गया है।