फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Verify data of 24,568 for tablet-smartphone

टैबलेट-स्मार्टफोन के लिए 24,568 का डाटा सत्यापित

Sun, 05 Dec 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Verify data of 24,568 for tablet-smartphone
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में टैबलेट व स्मार्ट फोन वितरण के लिए पंजीकृत विद्यार्थियों में 24,568 का डाटा सत्यापन का काम पूरा हो चुका है। शनिवार देर शाम डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस आंकड़े को लेकर चर्चा हुई। बैठक में जिम्मेदारों को उनके कॉलेज/ विद्यायलों में पंजीकृत विद्यार्थियों का डाटा अतिशीघ्र सत्यापित कर रिपोर्ट मुहैया कराने को कहा है। डीएम अरुण कुमार ने शनिवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में उच्च/ उच्चतर शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु टैबलेट एवं स्मार्ट फोन वितरण को लेकर अधिकारियों तथा विभिन्न विद्यालयों/कॉलेजों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने बताया कि अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का डाटा ऑनलाइन सत्यापित किया जाना है। ऑनलाइन डाटा सत्यापन के बाद टैबलेट एवं स्मार्टफोन वितरण की कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाएगी। इस योजना के तहत उच्च/ उच्चतर शिक्षण संस्थाओं, स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, कौशल विकास, पैरामेडिकल तथा नर्सिंग आदि विभिन्न शिक्षण/ प्रशिक्षण कार्यक्रमों के अंतर्गत अध्ययनरत छात्र लाभान्वित होंगे। कहा कि टैबलेट एवं स्मार्टफोन संबंधित विश्वविद्यालय, महाविद्यालय तथा संस्थान के माध्यम से वितरित कराया जाएगा। बैठक में सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी आशुतोष मिश्र ने बताया कि जनपद अमेठी में विभिन्न विद्यालयों, कॉलेजों एवं शिक्षण/ प्रशिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत 28,896 छात्रों का ऑनलाइन डाटा सत्यापित किया जाना है। अब तक 24,568 छात्रों का ही डाटा सत्यापन किया जा सका है। आठ रिजेक्ट किए गए हैं तो 4320 छात्रों का डाटा सत्यापन के लिए शेष है।
विज्ञापन

डीएम ने संबंधित विद्यालयों/ कालेजों के प्रधानाचार्यों को शेष डाटा अतिशीघ्र सत्यापित करने का निर्देश दिया। कहा कि डाटा सत्यापन के बाद शासन स्तर से प्राप्त टैबलेट/ स्मार्टफोन वितरण की कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाए। बैठक में एडीएम सुशील प्रताप सिंह ने बताया कि शासन द्वारा प्राप्त टैबलेट एवं स्मार्टफोन वितरण से पूर्व सुरक्षित स्थान पर रखने के लिए सभी तहसीलों में स्टोर रूम बनाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे के साथ ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। बैठक के दौरान सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे, एसडीएम गौरीगंज सविता यादव, सहायक सेवायोजन अधिकारी अनुपमा रानी, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी नरेंद्र कुमार पांडेय सहित विभिन्न विद्यालय/कॉलेजों एवं शिक्षण संस्थाओं के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed