फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Ventilators lying sick, patients yearning for treatment

Amethi News: बीमार पड़े वेंटिलेटर, इलाज के लिए तरस रहे हैं मरीज

Thu, 27 Feb 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 27 Feb 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Ventilators lying sick, patients yearning for treatment
जिला अस्पताल ​के वार्ड में रखे वेंटिलेटर।   -संवाद
अमेठी सिटी। कोरोना काल में गंभीर मरीजों के इलाज के लिए जिला अस्पताल को मिले 14 वेंटिलेटर दो वार्डों में बेकार पड़े हैं। डॉक्टर और स्टाफ की कमी के कारण चिकित्सालय में वेंटिलेटर की सुविधा शुरू नहीं की जा सकी है। ऐसे में जरूरतमंद मरीजों को मजबूरन रायबरेली व लखनऊ रेफर करना पड़ता है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में संसाधन तो हैं लेकिन उन संसाधनों को संचालित करने के लिए स्टाफ नहीं है। ऐसे में विभिन्न बीमारियों से पीड़ित गंभीर मरीजों को उचित उपचार की सुविधा नहीं मिल पा रही है। आलम यह है कि जिला अस्पताल में पड़ोसी जनपद के बार्डर क्षेत्र से सटे प्रतापगढ़, सुल्तानपुर और रायबरेली के तत्काल वेंटिलेटर की जरूरत वाले गंभीर मरीज भी इलाज के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में वेंटिलेटर कमरे में बंद हैं। उन्हें संचालित करने वाला कोई स्टाफ नहीं है। ऐसे में मरीजों को सामान्य उपचार ही मिल पा रहा है। हार्ट अटैक सहित अन्य मरीज वेंटिलेटर के अभाव में रेफर कर दिए जाते हैं और समय से उपचार न मिल पाने के कारण रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में कोरोना काल में 14 वेंटिलेटर की व्यवस्था कराई गई थी। अब तक इन वेंटिलेटर पर एक भी मरीज भर्ती नहीं हो सका है। ऐसे में जिले के साथ अन्य मरीजों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed