फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Vehicles will not be able to go from Gauriganj to Navodaya Vidyalaya today

Amethi News: गौरीगंज से नवोदय विद्यालय तक आज नहीं जा सकेंगे वाहन

Sun, 19 May 2024 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 19 May 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will not be able to go from Gauriganj to Navodaya Vidyalaya today
संवाद न्यूज एजेंसीअमेठी सिटी। लोकसभा चुनाव को लेकर रविवार को नवोदय विद्यालय से पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। पोलिंग पार्टियों में गुजरने में कोई व्यवधान न हो और शहर में जाम न लगे, इसको लेकर पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बाहर से पुलिस बल को लाने वाले वाहन और मतदान पार्टियों के वाहन नवोदय विद्यालय के सामने निर्माणाधीन पुलिस लाइन में खड़े किए जाएंगे। इसके साथ ही आरटीओ कार्यालय के पास सकरावां मोड़ पर बैरियर लगाकर सभी वाहनों को नवोदय विद्यालय की ओर से रोक दिए जाएंगे।
विज्ञापन


गौरीगंज सब्जी मंडी तिराहे पर बैरियर लगा कर वाहनों को नवोदय विद्यालय की तरफ जाने से रोके जाएंगे। इसी तरह सैंठा पुल से नवोदय विद्यालय की ओर फ्लाईओवर के बाएं, दाएं वाले रास्तों पर बैरियर लगा कर सभी वाहनों को नवोदय विद्यालय की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। सब्जी मंडी तिराहे से नवोदय विद्यालय के आगे सकरावां मोड़ तक किसी भी तरह का वाहन सड़क पर पार्क नहीं करने दिया जाएगा। जबतक सभी मतदान पार्टियां रवाना नहीं हो जाती है, तब तक गौरीगंज सब्जी मंडी बंद रहेगी और एसीसी सीमेंट फैक्ट्री से भी कोई वाहन सड़क पर नहीं आने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीमों को लगा कर नवोदय विद्यालय से सब्जीमंडी तिराहा तक कोई भी वाहन सड़क व आसपास खड़े नहीं करने दिया जाएगा। इसी तरह मुंशीगंज, जायस, अमेठी, जामो, मुसाफिरखाना की तरफ से कोई भी भारी वाहन गौरीगंज की तरफ आने से रोके जाएंगे। प्रतापगढ़ की तरफ से नवोदय विद्यालय की तरफ आने वाले वाहन सैंठा तिराहे से ही ककवा रोड की तरफ डायवर्ट किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed