{"_id":"67e300a4e3e26cab1200a0cd","slug":"veer-vikram-won-in-badminton-amethi-news-c-96-1-ame1009-137163-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बैडमिंटन में वीर विक्रम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बैडमिंटन में वीर विक्रम ने मारी बाजी
Wed, 26 Mar 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
अमेठी स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में बैडमिंटन खेलते खिलाड़ी। -आयोजक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय अमेठी डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दिन मंगलवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए। अंडर 11 एकल बालक श्रेणी में वीर विक्रम सिंह और रुद्र चौरसिया के बीच में दो सेट का मुकाबला हुआ, जिसमें वीर विक्रम सिंह ने 21-14, 21 -5 से बाजी मारी।
अंडर 11 एकल बालिका में वंशिका सिंह और आद्या सिंह के बीच में दो सीटों में प्रतिस्पर्धा हुई, जिसमें वंशिका सिंह ने 21-12, 21-18 से आद्या सिंह को मात दी। अंडर 15 एकल बालिका में गौरी पांडेय और शिनाया श्रीवास्तव के बीच में दो सेट का खेल हुआ, जिसमे गौरी पांडेय ने 21-10 और 21-15 से शिनाया को हरा दिया। एकल पुरुष वर्ग में शिवेंद्र और कुलदीप के बीच हुए दो सेट के मुकाबले में शिवेंद्र ने 21-12 और 21-13 पॉइंट बनाकर प्रतिस्पर्धा अपने नाम कर ली।
वहीं युगल पुरुष का एक मुकाबला कुलदीप, शिवेंद्र और अजीत, रजत की जोड़ी के बीच हुआ, जिसमें कुलदीप, शिवेंद्र की जोड़ी ने 21-10, 21-10 के शानदार खेल के साथ जीत के जलवे बिखेरे। युगल बालक वर्ग का एक मुकाबला अभिनव, आयुष और सिद्धार्थ, सूर्यांश के बीच खेला गया, जिसमें तीन सेटों में कांटे की टक्कर देखने को मिली।
विज्ञापन
अभिनव, आयूष की जोड़ी ने 21-16, 18-21, 21-17 से जीत दर्ज की। मीडिया प्रभारी आशीष तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता एडीबीए की ओर से आयोजित की गई है। बुधवार को फाइनल मुकाबले एवं पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न होगा। प्रतिस्पर्धा में विजेताओं को कुल एक लाख की प्राइज मनी देकर पुरस्कृत किया जाएगा।