{"_id":"61ba472dbb115f2af26396b1","slug":"varanasi-team-beats-raniganj-by-5-wicktes-amethi-news-lko60912037","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी ने रानीगंज को पांच विकेट से दी करारी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी ने रानीगंज को पांच विकेट से दी करारी शिकस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भादर (अमेठी)। ब्लॉक मुख्यालय के पास स्थित खेल मैदान में चल रही 23वीं दूल्हाराय क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन बुधवार को पहले मैच में वाराणसी ने प्रतापगढ़ जिले की रानीगंज टीम को शिकस्त दी। प्रतियोगिता का दूसरा मैच लखनऊ और मिर्जापुर टीम के बीच खेला गया। इस मैच में लखनऊ की टीम जीती।
प्रतियोगिता के चौथे दिन रानीगंज कि टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 103 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब में वाराणसी की टीम ने 12.3 ओवर में पांच विकेट खोकर 106 रन बनाकर मैच पांच विकेट से जीता और प्रतियोगिता के अगले चरण में प्रवेश किया। वाराणसी टीम के विकास को मैन ऑफ द मैच चुना गया। विकास ने 26 गेंद पर 27 रन बनाने के साथ दो ओवर में 15 रन देकर दो विकेट भी झटके।
प्रतियोगिता के दूसरे मैच में लखनऊ टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 15 ओवर में छह विकेट खोकर 140 रन बनाए। जवाब मेें उतरी मिर्जापुर टीम के सभी खिलाड़ी 12 ओवर में 107 रन बनाकर आउट हो गए। लखनऊ ने 33 रन से मैच जीतकर प्रतियोगिता के अगले चरण में प्रवेश किया। मैन ऑफ द मैच लखनऊ के विकास रहे, उन्होंने तीन ओवर में 20 रन देकर पांच खिलाड़ियों को पवेलियन लौटाया।