{"_id":"6011afc48ebc3e56815fa00b","slug":"vaccine-dose-to-be-given-to-2-533-in-amethi-amethi-news-lko5618800109","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी में आज 2,533 को लगेगी कोरोना वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में आज 2,533 को लगेगी कोरोना वैक्सीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में गुरुवार सुबह 14 केंद्रों के 24 प्वाइंट पर 2,533 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज जाएगी। प्रत्येक प्वाइंट पर सौ-सौ कोरोना वॉरियर्स को सूचीबद्ध किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अफसर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
शासन का निर्देश तथा डीएम अरुण कुमार की स्वीकृति मिलने के बाद सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने जिला अस्पताल के साथ ही सभी सीएचसी व एक निजी अस्पताल क्षेत्र के 14 केंद्रों पर बने 24 प्वाइंट पर वैक्सीनेशन कराने का निर्णय लिया है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सीएस अग्रवाल ने बताया कि अमेठी, भेटुआ, संग्रामपुर, फुरसतगंज व शाहगढ़ में एक-एक, सिंहपुर, तिलोई, भादर, मुसाफिरखाना, गौरीगंज, जगदीशपुर, बाजार शुकुल व जामो में दो-दो तथा मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल में तीन प्वाइंट बनाए गए हैं। गुरुवार सुबह से सभी केंद्रों पर सूचीबद्ध स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना की वैक्सीन की डोज दी जाएगी।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि जिले के सभी 24 प्वाइंट पर वैक्सीनेशन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां नामित सभी स्वास्थ्य कर्मियों को सूचित कर दिया गया है। सभी सीएचसी अधीक्षकों को ब्लॉक क्षेत्र का नोडल अफसर नामित किया गया है।