{"_id":"61abb05445591a7a382b8f4d","slug":"vaccination-intensified-in-the-district-to-protect-against-kovid-amethi-news-lko6074386164","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड से बचाव को जिले में तेज हुआ टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड से बचाव को जिले में तेज हुआ टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। कोविड संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए जिला प्रशासन ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण करने में जुटा है। कवायद सफल हो सके इसके लिए सर्विलांस टीम के माध्यम से लोगों को जागरूक कर न्याय पंचायतवार कैंप लगाए जा रहे हैं। कैंप में अब तक 11,47,865 व्यक्तियों को पहली तो 5,86,470 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।
कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर में लोगों को सुरक्षित करने के लिए शासन के निर्देश पर 18 से 44 तथा 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। 7,870 स्वास्थ्य कर्मियों व 5,787 फ्रंट लाइन वर्कर को टीका लगाने के बाद मार्च में 49,100 अप्रैल में 43,989 मई में 21,655 (सभी 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग) लोगों को टीका लगाया गया था। जून माह से 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को शामिल करते हुए 45 वर्ष से अधिक के 40,166 तो 18 से 44 आयु वर्ग के 51,295 लोगों को टीका लगाया गया। वहीं जुलाई में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 48,756 तो 18 से 44 वर्ष आयु के 1,29,385 तो अगस्त माह में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 4,03,817 तो 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 8,94,005 लोगों को टीका लगाया गया। अब तक जिले में कुल 17,34,335 लोगों का टीकाकरण हो चुका है।
टीकाकरण लक्ष्य पूरा हो सके इसके लिए कोविशील्ड व को-वैक्सीन की पर्याप्त डोजों की आपूर्ति प्राप्त कर न्याय पंचायतवार सत्र आयोजित कर टीकाकरण किया जा रहा है। लोगों में फैली भ्रांति को दूर करने के लिए सर्विलांस टीम के साथ ग्राम प्रधानों का सहयोग लिया जा रहा है। सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे ने बताया कि अब तक 11,47,865 लोगों को पहली खुराक तो 5,86,470 लोगों को दूसरी खुराक का टीका लगाया जा चुका है। बताया कि अब तक जिले में 80.67 प्रतिशत को प्रथम डोज तथा 41 प्रतिशत व्यक्तियों को द्वितीय डोज की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। शत-प्रतिशत लोगों का टीकाकरण हो इसके लिए अभियान चलाकर टीकाकरण किया जा रहा है।