{"_id":"6a134e3b9e8908ed4f061486","slug":"urs-becomes-a-symbol-of-hindu-muslim-unity-amethi-news-c-96-1-ame1015-166591-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल बना उर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल बना उर्स
Mon, 25 May 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 25 May 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
सेमरौता कस्बे में बाबा चित्थर शाह का सालाना उर्स पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोग। स्रोत:
सिंहपुर। सेमरौता कस्बे में बाबा चित्थर शाह का सालाना उर्स रविवार को जवाबी कव्वाली के साथ संपन्न हो गया। दो दिवसीय उर्स में हजारों की संख्या में पहुंचे जायरीनों ने बाबा की मजार पर सजदा कर चादरपोशी की और देश में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। उर्स के पहले दिन गागर शरीफ और तकरीर का आयोजन हुआ।
मंच पर कव्वाल शाहिद साबरी और कव्वाला नेहा सुलतानी ने सूफियाना कलाम पेश कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। कव्वाली के दौरान शाहिद साबरी ने हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश देते हुए कहा, “मुरझाए अगर फूल तो गुलदान रो पड़े, एक शख्स मारा जाए तो इंसान रो पड़े। ऐसी फिजा बनाओ मेरे देश प्रेमियों, हिंदू का दिल दुखे तो मुसलमान रो पड़े।”
जवाब में नेहा सुलतानी ने अपने कलाम से श्रोताओं को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया। सुबह तक चले कार्यक्रम में निर्णायक मंडल ने दोनों पक्षों को बराबरी पर बताया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, रोहित सिंह, परमानंद मिश्र, ग्राम प्रधान देवी शरण वाजपेयी, अवधेश त्रिपाठी, रामू त्रिपाठी, राजीव सिंह, कर्ण कुमार वाजपेयी और बाल कृष्ण त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।