{"_id":"6a69016b073e63c756021a08","slug":"urea-should-be-made-available-at-the-societies-amethi-news-c-96-1-ame1008-171965-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: समितियों पर यूरिया उपलब्ध कराई जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: समितियों पर यूरिया उपलब्ध कराई जाए
Wed, 29 Jul 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
मुसाफिरखाना तहसील परिसर में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत: पार्टी
मुसाफिरखाना। सहकारी समितियों पर यूरिया नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस ब्लॉक कमेटी के पदाधिकारियों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। इसमें किसानों को समय पर यूरिया उपलब्ध कराने, सहकारी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में खाद भेजने और वितरण व्यवस्था में सुधार की मांग की गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।
ज्ञापन में कहा गया कि सहकारी समितियों पर यूरिया उपलब्ध नहीं होने से किसानों को निजी दुकानों से 350 रुपये प्रति बोरी की दर से खाद खरीदनी पड़ रही है। इससे खेती की लागत बढ़ रही है। धान की रोपाई और टॉप ड्रेसिंग के समय खाद नहीं मिलने से किसान परेशान हैं।
कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजू ओझा ने कहा कि किसानों को सरकारी केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें निजी दुकानों से अधिक कीमत पर खाद खरीदने के लिए मजबूर न होना पड़े। इस मौके पर सतीश सिंह, रामलखन शुक्ल आदि मौजूद रहे।