फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Up Kashi Vishwanath and Archana Express cancelled.

Amethi News: अप काशी विश्वनाथ व अर्चना एक्सप्रेस निरस्त

Wed, 22 Jan 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 22 Jan 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Up Kashi Vishwanath and Archana Express cancelled.
अमेठी सिटी। कोहरे का असर भले ही कम हो गया है, लेकिन ट्रेनों के विलंब से संचालित होने का सिलसिला समाप्त नहीं हो रहा है। मंगलवार को अप काशी विश्वनाथ व अर्चना एक्सप्रेस निरस्त रही। वहीं, प्रयागराज पैसेंजर तीन घंटे तो अन्य ट्रेनों का भी विलंब से परिचालन हुआ। ऐसे में यात्रियाें को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



लखनऊ से चलकर मंगलवार को प्रयागराज जाने वाली पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय 9:13 बजे के बजाय तीन घंटे देरी से गौरीगंज स्टेशन पहुंची। इससे स्टेशन पर ट्रेन से प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेला जाने वाले दर्शनार्थियों को प्लेटफार्म पर प्रतीक्षा करनी पड़ी। स्टेशन पर मौजूद बुजुर्ग श्यामपती ने कहा कि गंगा मैया के दर्शन को जाना है। सोचा है कि बिना कुछ खाए पीये दर्शन करेंगी, लेकिन ट्रेन के लेट होने से लगता है कि अब खा पीकर ही दर्शन होंगे। इसी तरह राजकली, शांति व कमला सहित अन्य दर्शनार्थी भी ट्रेन के लेट होने से परेशान रहे।
विज्ञापन



सर्वाधिक परेशानी दिल्ली के यात्रियों को हुई। वाराणसी-दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के निरस्त होने से आरक्षित टिकट बुक करवा चुके लोगों को टिकट निरस्त करवाने के बाद पद्मावत एक्सप्रेस से भीड़ के बीच यात्रा करनी पड़ी। राजेंद्रनगर-जम्मूतवी अर्चना एक्सप्रेस भी मंगलवार को निरस्त होने से लोगो को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके अतिरिक्त गरीब रथ एक्सप्रेस दो घंटे तो दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, अप व डाउन जनसाधारण एक्सप्रेस दो घंटे तो अप व डाउन पंजाब मेल सहित अन्य ट्रेनें भी एक घंटे देरी से रेलवे स्टेशन पहुंचीं। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि अप काशी विश्वनाथ व अर्चना एक्सप्रेस पूर्व निर्धारित आदेश के क्रम में निरस्त रही। अन्य ट्रेन अपरिहार्य कारण से विलंब से संचालित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed