फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Up EMU train stopped due to sparking in the line

Amethi News: लाइन में स्पार्किंग से से रुकी अप ईएमयू ट्रेन

Sun, 11 May 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 11 May 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Up EMU train stopped due to sparking in the line
जगदीशपुर (अमेठी)। वाराणसी से लखनऊ जा रही अप ईएमयू ट्रेन शनिवार को उस समय अचानक रुक गई, जब अकबरगंज स्टेशन से निकलते ही ओवरहेड विद्युत तार में स्पार्किंग शुरू हो गई। चालक ने सतर्कता दिखाते हुए ट्रेन को चौबीसी स्टेशन पर सुरक्षित रूप से रोक दिया। रेलवे ने तुरंत अन्य ट्रेनों को भी रोका और तकनीकी टीम को मौके पर भेजा। एक घंटे के भीतर स्थिति सामान्य कर दी गई।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार लखनऊ-उतेरिया रेल ट्रैक पर चल रही ईएमयू (इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) ट्रेन जैसे ही अकबरगंज से रवाना हुई, वैसे ही ऊपर गुजर रही 25 हजार वोल्ट की ओवरहेड लाइन में स्पार्किंग शुरू हो गई। चालक गोपाल शरण यादव ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रेन को सुबह 9:02 बजे चौबीसी स्टेशन पर रोका और स्टेशन अधीक्षक सुभाष को सूचना दी। इसी रूट पर चल रही शटल सेवा एक्सप्रेस को भी एहतियातन सिंदुरवा स्टेशन पर रोकना पड़ा।
विज्ञापन



रेलवे प्रशासन ने फौरन पावर लाइन की जांच कराकर ट्रैक को सुरक्षित किया। अकबरगंज स्टेशन अधीक्षक डीपी सिंह ने बताया कि लाइन में फॉल्ट की सूचना सुबह नौ बजे मिली थी। सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए ट्रेन रोकने के बाद 11:11 बजे गंतव्य के लिए रवाना किया गया। स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि शटल ट्रेन को कंट्रोल के निर्देश पर सिंदुरवा स्टेशन पर रोका गया था, जिसे बाद 11:11 बजे आगे रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन





एक घंटे से अधिक रहा पावर ब्लॉक

अकबरगंज स्टेशन अधीक्षक डीपी सिंह ने बताया कि सुबह 10:20 से 11:35 बजे तक पावर ब्लॉक लिया गया। इस दौरान टीआरडी विभाग की टीम हैदरगढ़ से टॉवर वैगन लेकर पहुंची और ओवरहेड लाइन में आई तकनीकी खराबी को ठीक किया। 11 बजे के बाद लाइन सामान्य घोषित की गई और ब्लॉक समाप्त किया गया।





धूप और उमस में परेशान हुए यात्री
चौबीसी स्टेशन पर रुकी ईएमयू ट्रेन और सिंदुरवा स्टेशन पर खड़ी शटल सेवा एक्सप्रेस के यात्री गर्मी और धूप में परेशान दिखे। स्टेशन पर न तो पानी की समुचित व्यवस्था थी, न ही दुकानें या छांव की जगह। कई यात्री प्यास और देरी से गंतव्य तक पहुंचने को लेकर नाराज दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed