{"_id":"6011afbd8ebc3e5453550506","slug":"up-board-examination-will-be-held-at-83-centers-in-amethi-amethi-news-lko56188165","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी के 83 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी के 83 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 83 केंद्र बनाए हैं। केंद्रों की सूची जारी कर 30 जनवरी तक आपत्ति मांगी गई है। डीआईओएस ने सभी प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर दिशा-निर्देश दिया है।
शिक्षण सत्र 2021 में जिले की यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के 26,589 तो इंटरमीडिएट के 20,452 विद्यार्थी शामिल होंगे। यूपी बोर्ड से जिले के सभी राजकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त तथा मान्यता प्राप्त वित्त विहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों द्वारा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड की गई सूचनाओं के आधार पर 83 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की है।
परिषद ने डीआईओएस को सूची सार्वजनिक करते हुए 30 जनवरी तक आपत्ति लेने को कहा है। इस पर डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा ने सभी प्रधानाचार्यों को जारी सूची के साथ पत्र भेजकर 30 जनवरी तक विभागीय ई-मेल के माध्यम से अथवा कार्यालय आकर आपत्ति का प्रत्यावेदन करने को कहा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछले वर्ष 64 केंद्र बनाए गए थे। इस बार केंद्रों की संख्या 83 है। ऐसे में आपत्ति निस्तारण के बाद स्थिति यथावत रही तो 19 केंद्र ज्यादा होंगे। दूसरी तरफ, पिछले वर्ष परीक्षा केंद्र बनाए गए 64 कॉलेजों में से 17 को इस बार यह दर्जा नहीं दिया गया है।