{"_id":"602969f28ebc3ee8f4298913","slug":"up-board-exam-amethi-news-lko564867913","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 83 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 83 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में प्रस्तावित 83 केंद्र पर आई आपत्तियों को निस्तारित कर दिया गया है। निरस्तारण के बाद सूची में शामिल छह स्कूलों में सुविधाओं की कमी पर उन्हें हटते हुए छह नए कॉलेजों को शामिल करते हुए 83 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किया गया है। प्रस्तावित सूची पर 18 फरवरी तक ऑनलाइन आपत्ति मांगी गई है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद 21 फरवरी को सचिव की ओर से फाइनल सूची जारी की जाएगी।
शिक्षण सत्र 2021 की यूपी बोर्ड परीक्षा में जिले से हाईस्कूल के 26,589 तो इंटरमीडिएट के 20,452 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिले के विद्यालयों के प्रधानचार्यों द्वारा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड की गई सूचनाओं के आधार पर 27 जनवरी को 83 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आपत्ति/प्रत्यावेदन मांगा था। 83 स्कूलों ने आपत्ति दाखिल की थी। आपत्तियों की जांच डीएम अरुण कुमार के निर्देश पर गठित टीम ने की। टीम की रिपोर्ट पर जिला स्तरीय कमेटी ने सूची में शामिल छह स्कूलों में सुविधाओं की कमी मिलने पर उनका परीक्षा केंद्र का दर्जा समाप्त करते हुए छह नए स्कूलों को केंद्र प्रस्तावित किया है। आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद रविवार को सार्वजनिक की गई सूची में 83 स्कूलों को परीक्षा केेंद्र निर्धारित किया गया है। डीआईओएस जयकरनलाल वर्मा ने कहा कि 18 फरवरी तक सचिव की वेबसाइट पर ऑनलाइन प्रत्यावेदन दाखिल हो सकता है। प्रत्यावेदनों की जांच व निस्तारण के बाद सचिव की ओर से 21 फरवरी को केंद्रों की फाइनल सूची का प्रकाशन किया जाएगा।