{"_id":"6a89fc693a5dde24e4005a9f","slug":"math-questions-proved-tricky-amethi-news-c-96-1-ame1002-174013-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: गणित के सवालों ने उलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: गणित के सवालों ने उलझाया
Sun, 23 Aug 2026 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। शैक्षिक सत्र 2026-27 की पहली सत्र परीक्षा के चौथे दिन शनिवार को जिले के परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा दो से आठ तक के विद्यार्थियों ने गणित और कला की परीक्षा दी। गणित के सवालों ने विद्यार्थियों का उलझाया।
गौरीगंज के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में 357 पंजीकृत बच्चों में से 303 ने परीक्षा दी। कक्षा छह की छात्रा संध्या ने बताया कि पहली पाली में गणित और दूसरी पाली में कला की परीक्षा हुई। गणित में पांच अंकों की बड़ी और छोटी संख्या समेत अन्य प्रश्न पूछे गए। कक्षा सात की दीपिका ने बताया कि गणित में समांतर माध्य समेत सात प्रश्न आए, जिन्हें उसने आसानी से हल कर लिया। उसके अनुसार प्रश्न अब तक पढ़ाए गए पाठ्यक्रम से ही थे।
कक्षा आठ की किंजल ने बताया कि गणित में 11 प्रश्न पूछे गए। कला में प्राकृतिक दृश्य और उड़ते पक्षी का चित्र बनाने को कहा गया। इसी कक्षा की मीनाक्षी ने बताया कि गणित उसका पसंदीदा विषय है और सभी प्रश्न समय से पहले हल कर लिए। कला में उसने प्राकृतिक दृश्य और उड़ता पक्षी बनाया।