{"_id":"5e3ef0cf8ebc3ee5991be257","slug":"up-board-copy-amethi-news-lko5074507104","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले को मिलीं 3.19 लाख बोर्ड उत्तर पुस्तिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले को मिलीं 3.19 लाख बोर्ड उत्तर पुस्तिका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटे माध्यमिक शिक्षा विभाग को बोर्ड ने 3.19 लाख उत्तर पुस्तिकाओं की आपूर्ति की है। उत्तर पुस्तिकाएं मिलने के बाद जीजीआईसी में सुरक्षित संकलित करते हुए विभाग वितरण कार्य करने में जुटा है। डीआईओएस ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को पत्र जारी कर आवंटित छात्र संख्या के अनुसार कापियों की आपूर्ति प्राप्त कर उसे सुरक्षित रखने का निर्देश दिया है। डीआईओएस ने उत्तर पुस्तिकाओं के रखरखाव में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटे सचिव ने जिले में आवंटित परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार तीन लाख 19 हजार 946 उत्तर पुस्तिकाओं की आपूर्ति सुनिश्चित कर दी है। उत्तर पुस्तिकाओं की आपूर्ति मिलने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जीजीआईसी में सुरक्षित संकलित कराते हुए वितरण की तैयारी शुरू कर दी है।
कापियों का वितरण हो सके इसके लिए विभाग ने न सिर्फ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है बल्कि 81 परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापक को पत्र भी जारी किया है। पत्र में तत्काल जीजीआईसी से स्कूल को आवंटित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार कापी प्राप्त कर स्कूल में लोहे की आलमारी में सुरक्षित रखते हुए रिर्पोट देने को कहा है। डीआईओएस ने बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के रखरखाव में लापरवाही व गड़बड़ी पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।