{"_id":"673655a2f7bc62d70f027524","slug":"up-and-down-danapur-anand-vihar-express-was-late-by-14-hours-amethi-news-c-13-1-lko1022-952746-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अप व डाउन दानापुर-आनंद विहार एक्सप्रेस 14 घंटे रही लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अप व डाउन दानापुर-आनंद विहार एक्सप्रेस 14 घंटे रही लेट
Fri, 15 Nov 2024 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 15 Nov 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर इन दिनों ट्रेन के देरी से संचालित होने का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। सर्वाधिक परेशानी दिल्ली के यात्रियों को हो रही है। बृहस्पतिवार को अप व डाउन जनसाधारण एक्सप्रेस 14 घंटे देरी से गौरीगंज पहुंची तो जयनगर-दिल्ली स्पेशल ट्रेन भी आठ घंटा विलंब से अमेठी पहुंच दिल्ली के लिए रवाना हुई। इसके अतिरिक्त जनता, अर्चना एक्सप्रेस व पंजाब मेल का भी परिचालन चार घंटे देरी से हुआ।
दिल्ली व दानापुर का कन्फर्म टिकट नहीं मिलने पर इन दिनों अधिकांश यात्री साधारण कोच की अप व डाउन दानापुर-आनंद विहार एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे हैं। ट्रेन में बैठकर यात्रा करने की भले ही सुविधा मिल रही है, लेकिन ट्रेन की लेटलतीफी ठंड में यात्रियों का पसीना छुड़वा रही है। बुधवार रात इस ट्रेन से दिल्ली की यात्रा करने पहुंचे यात्रियों को पूरी रात प्लेटफार्म पर प्रतीक्षा करनी पड़ी। ट्रेन रात में 10:55 के बजाय बृहस्पतिवार दोपहर 12:52 बजे गौरीगंज पहुंची। इसी तरह जयनगर-दिल्ली स्पेशल ट्रेन भी अमेठी में सुबह 6:50 बजे पहुंचने के बजाए आठ घंटे देरी दोपहर बाद 3:20 बजे पहुंच रवाना हुई। आनंद विहार-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस भी बुधवार रात 11:55 बजे के बजाए 14 घंटे देरी बृहस्पतिवार दोपहर बाद 3:55 बजे गौरीगंज पहुंची। अप जनसाधारण एक्सप्रेस व जयनगर स्पेशल के विलंब से संचालित होने से दिल्ली के यात्रियों को सर्वाधिक परेशानी हुई। गौरीगंज स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते मिले कल्पनाथ, रामकुमार व संतोष सिंह ने बताया कि सोचा था कि जनसाधारण से आराम से पहुंच जाएंगे लेकिन जितने समय में दिल्ली पहुंचते उससे ज्यादा समय उन्हें प्रतीक्षा करनी पड़ी। यही हाल जयनगर-दिल्ली स्पेशल ट्रेन के यात्रियों का भी रहा। इसके अतिरिक्त बृहस्पतिवार को लखनऊ की तरफ से आने वाले मरुधर एक्सप्रेस, योगनगरी एक्सप्रेस व पद्मावत एक्सप्रेस दो-दो घंटे तो जनता व अर्चना एक्सप्रेस तथा पंजाब मेल चार घंटे देरी से गौरीगंज पहुंची। अप साइड लखनऊ की तरफ जाने वाली जनता एक्सप्रेस, पंजाब मेल व काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस भी एक-एक घंटे देरी गौरीगंज पहुंच रवाना हुई। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से अप व डाउन जनसाधारण विलंब से संचालित होकर बुधवार रात के बजाए बृहस्पतिवार दोपहर पहुंच रवाना हुई। अन्य ट्रेन भी कुछ भी विलंब से संचालित हुई। यात्रियों को परेशानी नहीं हो इसके लिए प्रतीक्षालय में प्रतीक्षा करने का प्रबंध करते हुए समय-समय पर ट्रेन की स्थिति की जानकारी दी जा रही है।