{"_id":"64651ba639c3616be000d62b","slug":"unsuccessful-candidates-will-be-able-to-pass-through-compartment-exam-amethi-news-c-13-1-240533-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कंपार्टमेंट परीक्षा से पास हो सकेंगे असफल परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कंपार्टमेंट परीक्षा से पास हो सकेंगे असफल परीक्षार्थी
Wed, 17 May 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 17 May 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। यूपी बोर्ड परीक्षा में एक विषय में फेल परीक्षार्थियों को पास होने का एक मौका मिलेगा। सचिव ने इंप्रूवमेट/कंपार्टमेंट आवेदन का रोस्टर जारी कर आवेदन करने को कहा है। योजना के तहत निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद वेबसाइट पर आवेदन होगा।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की ओर संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में एक विषय में असफल हुए परीक्षार्थियों को इसी सत्र में परीक्षा पास करने का मौका मिलेगा। अंकों में सुधार के लिए स्कुटनी/सन्निरीक्षा आवेदन लेने के बाद सचिव ने असफल हुए परीक्षार्थियों को एक अवसर देने की योजना बनाई है। इसके तहत बोर्ड इंप्रूवमेट/कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करेगा।
शैक्षिक सत्र 2022-23 में बोर्ड परीक्षा में एक विषय में असफल हुए हाईस्कूल के परीक्षार्थी 256.50 रुपये का निर्धारित शुल्क जमा कर अंक प्रति की छायाप्रति के साथ अपने स्कूल में आवेदन करेंगे। इसी तरह इंटरमीडिएट में एक विषय में असफल परीक्षार्थियों को 306 रुपये ट्रेजरी के माध्यम से शुल्क जमा करने के बाद स्कूल में आवेदन करना होगा। इसके बाद प्रधानाचार्य सात जून तक स्कूल की यूजर आईडी व पासवर्ड की मदद से परिषद की वेबसाइट पर आवेदन करेंगे।
विज्ञापन
आवेदन के बाद सचिव की ओर जारी विषयवार परीक्षा तिथि व केंद्र पर परीक्षार्थी को परीक्षा में शामिल होना पड़ेगा। इंप्रूवमेट/कंपार्टमेंट परीक्षा संबंधित विषय पास करने के बाद विद्यार्थी को उत्तीर्ण का अंक पत्र व प्रमाण मिल सकेगा। योजना से परीक्षार्थी का जहां एक साल का समय बचेगा वहीं पूरे साल पढ़ाई कर सभी विषयों की परीक्षा में शामिल होने की परेशानी से निजात मिलेगी।
अंक से असंतुष्ट परीक्षार्थी भी कर सकेंगे आवेदन
इंप्रूवमेट/कंपार्टमेंट परीक्षा में वह परीक्षार्थी भी आवेदन कर सकते हैं। जो किसी एक विषय में मिले अंकों से संतुष्ट नहीं हों। ऐसे विद्यार्थियों को भी निर्धारित शुल्क जमा कर स्कूल के पास आवेदन करना होगा। आवेदन के बाद निर्धारित तिथि में आयोजित परीक्षा में प्रतिभाग करना होगा। परीक्षार्थी को इंप्रूवमेट/कंपार्टमेंट परीक्षा में अधिक अंक मिलने पर नया अंक पत्र व प्रमाण पत्र निर्गत किया जाएगा। कम अंक मिलने पर पहले मिले अंकपत्र व प्रमाण पत्र को मान्यता दी जाएगी।
निर्धारित तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन के बाद सचिव के निर्देशानुसार परीक्षा आयोजित कर निर्धारित केंद्र पर मूल्यांकन कार्य पूरा कर परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। इंप्रूवमेट/कंपार्टमेंट परीक्षा में पास होने के बाद वर्तमान शैक्षिक सत्र में अगली कक्षा में शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रवेश दिलाया जाएगा। उदय प्रकाश मिश्र-डीआईओएस