फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Unsatisfied with the marks obtained in the board examination, a chance for scrutiny

Amethi News: बोर्ड परीक्षा में मिले नंबरों से असंतुष्ट परीक्षार्थियों को स्क्रूटनी का मौका

Sat, 29 Apr 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 29 Apr 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Unsatisfied with the marks obtained in the board examination, a chance for scrutiny
गौरीगंज (अमेठी)। बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणाम में प्राप्त अंक से असंतुष्ट परीक्षार्थियों को सन्निरीक्षा (स्क्रूटनी) कराने का मौका मिलेगा। इसके लिए प्रति प्रश्नपत्र 500 रुपये शुल्क जमा करने के साथ 19 मई तक आवेदन पत्र विभाग को भेजना होगा।उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित बोर्ड के शैक्षिक सत्र 2022-23 में 16 फरवरी से चार मार्च के बीच संपन्न हुई परीक्षा का परिणाम 25 अप्रैल को जारी हुआ। परीक्षा में हाईस्कूल में 14,937 बालक व 13,754 बालिकाएं पंजीकृत थे। जिनमें 13,980 बालक व 13,278 बालिकाएं परीक्षा में शामिल हुर्इं। इनमें से 11,132 बालक व 11,999 बालिकाएं परीक्षा में उत्तीर्ण हुए है।
विज्ञापन


वहीं, इंटरमीडिएट मेंं पंजीकृत 11,801 बालक व 11,388 बालिका में महज 11,191 बालक व 11,145 बालिकाएं ही परीक्षा में शामिल हुईं। इनमें 8,678 बालक व 9,835 बालिकाएं पास हुईं। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद जहां मेधावी खुशी मना रहे हैं वहीं बड़ी संख्या मेंं परीक्षार्थी प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं है। ऐसे परीक्षार्थियों के लिए उत्तर पुस्तिकाओं के पुर्नजांच व अंकों की पुर्नगणना का मौका दिया गया है।
विज्ञापन

हाईस्कूल व इंटर मीडिएट बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं होने वाले परीक्षार्थी 19 मई तक बोर्ड कार्यालय के पास आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के समय प्रति प्रश्नपत्र सन्निरीक्षा शुल्क 500 रुपये कोषागार में जमा करना होगा। शुल्क जमा करने के बाद ऑनलाइन आवेदन कर फार्म डाउनलोड कर प्रिंट आउट के साथ जमा किए गए शुल्क के मूल चालान पत्र को सत्यापन के लिए संलग्न कर पंजीकृत डाक से संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय डाक से भेजना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय कार्यालय में बिना ऑनलाइन माध्यम के सीधे कुरियर या डाक से भेजा गया आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन मिलने के बाद पुर्न जांच व अंकों की गणना कर संशोधन होने पर परीक्षा परिणाम जारी करते हुए अंक पत्र व प्रमाण पत्र निर्गत किया जाएगा। अंकों में संशोधन नहीं होने पर पूर्व में जारी अंक पत्र व प्रमाण पत्र ही मान्य होगा।

निर्धारित तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं

स्क्रूटनी के परीक्षार्थियों को कॉलेज से संपर्क कर अंक पत्र की प्रमाणित कर आवेदन करना होगा। आवेदन के बाद निर्धारित शुल्क के साथ फार्म 19 मई तक डाक से बोर्ड कार्यालय भेजना होगा। निर्धारित तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं होगा।
उदय प्रकाश मिश्र-डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed