फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Unknown vehicle hits bike, one dead

Amethi News: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत

Sun, 05 Nov 2023 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 05 Nov 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Unknown vehicle hits bike, one dead
अमेठी। जायस कस्बे में शनिवार देर शाम अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाते हुए मामले की सूचना परिजन व पुलिस को दी। अस्पताल में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का उपचार चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने अनुसार दुर्घटना के समय तालिब ने हेलमेट लगाया था।
विज्ञापन

जायस कस्बे के काजियाना निवासी शायब का पुत्र तालिब व अनवर का पुत्र फैजान बाइक से शनिवार को कस्बे में संचालित कोचिंग सेंटर में पढ़ने गए थे। देर शाम लौटते समय कस्बे से गुजरने वाले टांडा बांदा हाइवे स्थित इंडियन आयल पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन बाइक को टक्कर मारते हुए मौके से भाग निकला। दुर्घटना में तालिब व फैजान घायल हो गए।
विज्ञापन

अस्पताल में चिकित्सकों ने तालिब को मृत घोषित कर दिया। फैजान की हालात गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तालिब के परिजनों को रो-रोकर हाल बेहाल है। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसओ देवेंद्र सिंह ने केस दर्ज करने की पुष्टि करते हुए बताया कि जल्द ही वाहन चालक को वाहन समेत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed