फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Unknown vehicle hit bike, youth dies

अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Fri, 29 May 2020 08:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
Unknown vehicle hit bike, youth dies
अमेठी। स्थानीय थाना क्षेत्र से गुजरने वाले टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुड़वारामपुर गांव के पास गुरुवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराते हुए केस दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गौरीगंज थाने के सकरावां गांव निवासी गुलाम वारिस का पुत्र इरसाद (18) अपने ननिहाल काजीपट्टी में रहता था। गुरुवार शाम इरसाद काजीपट्टी गांव निवासी गुड्डू के साथ बाइक से कस्बे से वापस घर जा रहा था।
विज्ञापन

वह अभी टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुड़वारामपुर के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मारते हुए मौके से भाग निकला। दुर्घटना में दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजते हुए मामले की जानकारी पुलिस व परिवारीजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में चिकित्सकों ने इरसाद को मृत घोषित करते हुए गुड्डू की हालात नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। मौत की सूचना पर इरसाद के परिवार में कोहराम मच गया।

सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने परिवारीजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम कराते हुए वाहन की तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक परशुराम ओझा ने केस दर्ज करने की पुष्टि करते हुए बताया कि जल्द ही वाहन व चालक को गिरफ्तार कर मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed