{"_id":"6a246c319a1c787f0903b8d4","slug":"university-exam-center-changed-due-to-police-recruitment-exam-amethi-news-c-96-1-ame1012-167579-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते बदले विवि परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते बदले विवि परीक्षा केंद्र
Sun, 07 Jun 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। पुलिस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या ने जिले के कुछ विश्वविद्यालयीय परीक्षा केंद्रों में अस्थायी बदलाव किया है। यह व्यवस्था आठ, नौ और 10 जून तक प्रभावी रहेगी।
विश्वविद्यालय के आदेश के अनुसार आरआरपीजी कॉलेज अमेठी के छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं इन तीन दिनों में बृजराज सहोदरा महाविद्यालय में आयोजित की जाएंगी। वहीं बृजराज सहोदरा महाविद्यालय के छात्रों की परीक्षाएं निर्धारित तिथियों और पालियों में रानी सुषमा देवी महिला महाविद्यालय में कराई जाएंगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा के आयोजन के कारण यह अस्थायी व्यवस्था की गई है। 11 जून से दोनों महाविद्यालयों की परीक्षाएं पुनः आरआरपीजी कॉलेज, अमेठी में पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुसार संचालित होंगी। प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं से संशोधित परीक्षा केंद्र की जानकारी लेकर समय से परीक्षा में शामिल होने की अपील की है।