फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Union Minister celebrated Dussehra among loved ones

केंद्रीय मंत्री ने अपनों के बीच मनाया दशहरा

Sat, 16 Oct 2021 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Union Minister celebrated Dussehra among loved ones
10 : अमेठी : रामलीला मंचन के लिए तैयार राम-सीता की आरती उतारती केंद्रीय मंत्री। -संवाद - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शुक्रवार को दशहरा मनाने अपनों के बीच अमेठी पहुंचीं। स्मृति ने सबसे पहले सिंहपुर के अहोरवा भवानी, रागीपुर के दुर्गन व संग्रामपुर के कालिकन धाम में माथा टेका। इन मंदिरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद स्मृति ईरानी अमेठी व जगदीशपुर में आयोजित रामलीला में शामिल हुईं। यहां मंत्री ने कलाकारों को माला पहनाकर स्वागत व उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शुक्रवार अपराह्न तीन बजे अमेठी की सीमा में दाखिल हुईं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने हजारीगंज में स्मृति का जोरदार स्वागत किया। इन्हौना होते हुए स्मृति तिलोई विधानसभा क्षेत्र के कस्बा अहोरवा भवानी पहुंचीं। अहोरवा भवानी चौराहे पर सजे दुर्गा पूजा पंडाल में पूजा अर्चना करने, प्रसाद लेने व इसका वितरण करने के बाद स्मृति अति प्राचीन अहोरवा भवानी धाम पहुंचीं।
विज्ञापन

यहां स्मृति ने विधि विधान से मां अहोरवा का दर्शन पूजन कर विश्व कल्याण की कामना की। अहोरवा भवानी के बाद स्मृति गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के राघीपुर गांव स्थित दुर्गन धाम पहुंचीं। यहां बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के बीच दर्शन-पूजन किया। दुर्गन से निकलकर मंत्री का काफिला संग्रामपुर के कालिकन धाम पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी स्मृति ने मां का दर्शन कर क्षेत्र के कल्याण की कामना की। यहां मंदिर के पुजारी श्रीमहराज ने उन्हें मां कालिकन की महिमा से अवगत कराया। कालिकन के बाद स्मृति अमेठी व जगदीशपुर में चल रही रामलीला में शामिल हुईं और विभिन्न देवी देवताओं का अभिनय कर रहे स्थानीय कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। देर शाम स्मृति लखनऊ के रास्ते दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।
कार्यकर्ताओं का जाना हाल
स्मृति ने सभी मंदिरों पर दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं के अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं का हाल जाना। स्मृति के द्वारा कुशल क्षेम पूछने मात्र से श्रद्धालु व कार्यकर्ता गदगद दिखे। कार्यकर्ताओं का कहना था कि पहली बार उन्हें ऐसा सांसद मिला है जो सुख-दुख के साथ त्योहार पर भी उनके बीच मौजूद रहता है।
किसान नेताओं को मिलने से रोका
इन्हौना। स्मृति के आने की सूचना पर बड़ी संख्या में किसान भाकियू नेता अहोरवा भवानी के पास स्थित जितेंद्र बहादुर सिंह के आवास के सामने जमा थे। हालांकि किसानों के एकत्र होने की सूचना मिलते ही एसडीएम श्रद्धा सिंह और सीओ डॉ. अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंची फोर्स ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। स्मृति से न मिल पाने से किसानों में आक्रोश दिखा।
मां के चरणों में भेंट की चुनरी
जगदीशपुर। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी देर शाम जगदीशपुर में आयोजित दशहरा मेला में पहुंचीं। यहां मां सिद्धिदात्री पूजा पांडाल में उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन अर्चन कर मां को चुनरी चढ़ाई।
इस मौके पर डीएम अरुण कुमार, एसपी दिनेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, राज्यमंत्री सुरेश पासी, भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष डॉ. प्रज्ञा बाजपेई, उपमा सरोज, सुशील वैश्य, दीपक कौशल, डीसी कौशल, राजेंद्र चौधरी, गिरीश चंद शुक्ल, सुधांशु शुक्ल व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विषुव मिश्र आदि मौजूद रहे।
रास्ता बनवाने का दिया आश्वासन
सिंहपुर। अहोरवा भवानी चौराहे पर कुंवर अवनींद्र प्रताप सिंह ने स्मृति ईरानी से इन्हौना सेमरौता-मार्ग बनवाने की मांग की। केंद्रीय मंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि मार्ग जल्द बनवाया जाएगा।
स्मृति ईरानी के दर्शन के दौरान उनकी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस के साथ-सथ जिला प्रशासन भी मुस्तैद रहा। इस मौके पर राज्यमंत्री सुरेश पासी, ब्लॉक प्रमुख सिंहपुर अंकित पासी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष भवानी दत्त दीक्षित, जिला महामंत्री राकेश त्रिपाठी व सिंहपुर मंडल अध्यक्ष अमरीश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
हेलो दीदी....
इन्हौना। जिस समय स्मृति अहोरवा भवानी पहुंचीं उस समय मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या भी काफी थी। मां अहोरवा के दर्शन कर जब केंद्रीय मंत्री बाहर आईं तभी आवाज आई। हेलो दीदी... हमारी भी सुनिए। लखनऊ से आए महिला दर्शनार्थियों के समूह की तरफ से आई आवाज सुनते ही स्मृति उनसे मिलने पहुंच गईं। उन्होंने महिलाओं को गले लगा कर उनका हालचाल पूछा और आगे बढ़ गईं।
केंद्रीय मंत्री ने दिया तोहफा
अमेठी। रामलीला समिति के अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने रामलीला मैदान के सुंदरीकरण व पूरे मैदान पर बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराए जाने की मांग रखी। केंद्रीय मंत्री ने जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि के माध्यम से आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा।

लोगों के साथ ली सेल्फी
अमेठी। केंद्रीय मंत्री जब रामलीला मैदान पहुंचीं तो उन्होंने बैरिकेडिंग के पास खड़ी भीड़ से एक-एक कर मिलना शुरू कर दिया। बच्चों और महिलाओं एवं अन्य लोगों ने केंद्रीय मंत्री के साथ सेल्फी ली। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने दशहरा की बधाई देते हुए उनका व परिवार का हाल-चाल जाना।

06 : इन्हौना : अहोरवा भवानी मंदिर दर्शन करने जातीं केंद्रीय मंत्री।  -संवाद

06 : इन्हौना : अहोरवा भवानी मंदिर दर्शन करने जातीं केंद्रीय मंत्री। -संवाद- फोटो : AMETHI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed