{"_id":"68f3e9128c945ea87507d932","slug":"uninterrupted-power-supply-will-be-available-till-october-28-amethi-news-c-96-1-ame1008-150627-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 28 अक्तूबर तक मिलेगी निर्बाध बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 28 अक्तूबर तक मिलेगी निर्बाध बिजली
Sun, 19 Oct 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 19 Oct 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। दीपावली पर्व पर लोगों को निर्बाध बिजली मिलेगी। 28 अक्तूबर तक शहर से लेकर गांव और गलियां रोशन रहेंगी। इसके लिए पावर कॉर्पोरेशन की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं बड़ी संख्या में ट्रांसफार्मर भी पहले से तैयार करके रखे गए हैं, जिससे लोड बढ़ने पर ट्रांसफार्मर जलने पर दूसरा लगाकर आपूर्ति दी जा सके।
धनतेरस के बाद दीपावली, भैयादूज, यम द्वितीया, गोवर्धन पूजा, छठ पूजा आदि पर्व हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए कर्मियों की ड्यटी लगाई गई है। पावर कॉर्पोरेशन की ओर से जिले के सभी बिजलीघरों के अलग-अलग 143 फीडरों के लिए टीमें बनाई गई हैं जो 24 घंटे निगरानी करेंगी।
वहीं रात्रिकालीन टीम भी रोटेशन के अनुसार काम करेगी। ट्रांसमिशन के एक्सईएन पंकज पांडेय ने बताया कि पर्व पर निर्बाध आपूर्ति के लिए आदेश आया है। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। अधीक्षण अभियंता रोहित सिंंह ने बताया कि पर्वों पर मुख्यमंत्री ने निर्देश जारी किए हैं। शहर से लेकर गांव तक 24 घंटे बिजली दी जाएगी। इसके लिए 18 से 28 अक्तूबर तक बिजली कटौती नहीं की जाएगी।