फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Uncontrolled e-rickshaw overturned, six women of the group injured

Amethi News: बेकाबू ई रिक्शा पलटा, समूह की छह महिलाएं घायल

Fri, 23 May 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 23 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled e-rickshaw overturned, six women of the group injured
संग्रामपुर (अमेठी)। क्षेत्र से गुजरने वाले शीतलागंज मार्ग पर पूरे पहाड़सिंह गांव के पास बृहस्पतिवार को ई रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में ई रिक्शा सवार स्वयं सहायता समूह की छह महिलाएं और चालक घायल हो गए।
विज्ञापन



मुहीबशाह गांव निवासी सागर (20) ई रिक्शा चालक है। वह कंसापुर निवासी सुनीता, दीप्तिमा, रीना, दुल्लापुर निवासी गेंदा देवी, तिवारीपुर निवासी कंचन और गंगापुर निवासी सुधा मौर्य को बृहस्पतिवार को संग्रामपुर ब्लॉक में आयोजित स्वयं सहायता समूह की बैठक में शामिल करवाने ले जा रहा था।
विज्ञापन



रास्ते में शीतलागंज मार्ग पर पूरे पहाड़सिंह गांव के पास अचानक ई रिक्शा का संतुलन बिगड़ने से वह पलट गया। हादसे में सभी लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को ई रिक्शा से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। ब्लॉक मिशन प्रबंधक त्रिलोचन सिंह ने बताया कि सभी घायलों का अस्पताल में प्राथमिक इलाज करवाने के बाद निजी संसाधनों की मदद से उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed