फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Uncontrolled car landed in the field, six people injured

Amethi News: खेत में उतरी बेकाबू कार, छह लोग घायल

Mon, 24 Mar 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 24 Mar 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car landed in the field, six people injured
जगदीशपुर (अमेठी)। मोहनगंज के प्राथमिक स्कूल मेढ़ौना में कार्यरत प्रधानाध्यापक रामअचल सोमवार को कार से घर लौट रहे थे। मोहनगंज-शंकरगंज मार्ग पर बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर खेत में उतर गई। इससे खेत में काम कर रहे मां व दो बेटे सहित छह लोग कार की चपेट में आने से घायल हो गए।
विज्ञापन



रामअचल के मुताबिक स्कूल से कार से निकलने के बाद वह शंकरगंज मार्ग पर पहुंचे थे, तभी सामने से आए बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर खेत में उतर गई। कार पर जब तक वह काबू पाते, तब तक अरियांवा निवासी राजवती (30), उनका बेटा संदीप (5) व मनीष (4) के साथ सावित्री (35), मोहिनी (33) और पूरे बाबू निवासी संगीता (26) घायल हो गए।
विज्ञापन



हादसे के बाद शिक्षक ने राजवती व उनके बेटे संदीप और मनीष को ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर में भर्ती करवाया, जहां हालत नाजुक देख तीनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का निजी अस्पताल में उपचार करवाया गया। इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed