फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Uncontrolled bike collides with tree, youth dies

Amethi News: बेकाबू बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत

Wed, 31 Jan 2024 02:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 31 Jan 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike collides with tree, youth dies
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के गांव हनुमान मिश्र का पुरवा के पास सोमवार की देररात बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर देख ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।शहर के मालिन टोला निवासी रवि गुप्त (35) और शहर के चाणक्यपुरी मोहल्ला निवासी धीरेंद्र विश्वकर्मा (23) सोमवार को बाइक से निमंत्रण गए थे। देर रात निमंत्रण से वापस आते समय हनुमान मिश्र का पुरवा गांव के समीप अचानक बाइक का नियंत्रित होकर आम के पेड़ से टकरा गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने धीरेंद्र विश्वकर्मा को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद रवि गुप्ता की हालत गंभीर देख ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। उप निरीक्षक मंजीत सिंह ने बताया कि बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई है। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन

दुकान पर नौकरी करता था मृतक
कोतवाली क्षेत्र के गांव ढोढ़ई का पुरवा मजरे कोहरा निवासी मृतक धीरेंद्र विश्वकर्मा अपनी पत्नी आरती के साथ चाणक्यपुरी मोहल्ले में किराये का कमरा लेकर रहता था। शहर में किराने दुकान पर नौकरी करता था। घटना के बाद मृतक की मां, पत्नी आरती समेत अन्य पारिवारिक जनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed