फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Uncontrollable car crushes worker riding bicycle

Amethi News: बेकाबू कार ने साइकिल सवार श्रमिक को रौंदा

Fri, 06 Sep 2024 04:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 06 Sep 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable car crushes worker riding bicycle
जगदीशपुर (अमेठी)। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना अंतर्गत लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर बुधवार की रात बेकाबू कार साइकिल सवार मजदूर को रौंदते हुए खड्ड में पलट गई। स्थानीय लोगों ने घायल मजदूर को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के वरसाबाद मजरे टांडा निवासी लवकुश (48) बुधवार की रात साइकिल से घर जा रहे थे। लखनऊ से सुल्तानपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार उन्हें रौंदते हुए अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड्ड में पलट गई। हादसे के बाद कार सवार लोग वाहन छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन

घायल लवकुश को पुलिस की मदद से सीएचसी, जगदीशपुर लाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष तनुज पाल ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
बेटे और बेटी का रो रोकर बुरा हाल
जगदीशपुर (अमेठी)। लवकुश दिहाड़ी मजदूरी करके बच्चों सहित मां व भाई का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत के बाद घर की जिम्मेदारी भाई दुर्गेश और पत्नी उर्मिला के ऊपर आ गई है। हादसे के बाद बेटे अखिलेश, अनूप और बेटी अंशिका सहित बूढ़ी मां धनपता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed