{"_id":"6980fa7fd24402fc280197f0","slug":"ultrasound-examination-could-not-be-done-in-the-district-hospital-amethi-news-c-96-1-ame1008-157920-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: जिला अस्पताल में नहीं हो सकी अल्ट्रासाउंड जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: जिला अस्पताल में नहीं हो सकी अल्ट्रासाउंड जांच
Tue, 03 Feb 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के नहीं आने से अल्ट्रासाउंड जांच सोमवार को नहीं हो सकी। यहां तैनात रेडियोलॉजिस्ट दो दिन के लिए चिकित्सीय अवकाश पर चले गए हैं। इसकी पूर्व सूचना न होने के कारण जांच कराने पहुंचे मरीजों को परेशानी हुई। उन्हें 700 से एक हजार रुपये देकर बाहर जांच करानी पड़ी। गर्भवती संग कई जरूरतमंदों को बिना जांच कराए ही लौटना पड़ा। मंगलवार को भी रेडियोलॉजिस्ट नहीं आएंगे।
जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन औसतन 1200 मरीज पहुंचते हैं, जिनमें से 50 से 60 मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच कराने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा 20 से 30 गर्भवती भी जांच कराने पहुंचती हैं। अल्ट्रासाउंड विभाग में रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सैयद मोहम्मद फैसल की नियमित तैनाती है।
सोमवार को अल्ट्रासाउंड कक्ष खुला तो था, लेकिन चिकित्सक नहीं थे। जांच कराने पहुंचे मरीजों ने इसको लेकर नाराजगी जाहिर की। इमरजेंसी वाले मरीजों को निजी सेंटरों पर जाकर अल्ट्रासाउंड जांच करानी पड़ी।
विज्ञापन
अस्पताल में जांच कराने पहुंचीं मरीज प्रभावती, शीला, सुमन आदि ने बताया कि चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड जांच कराने की सलाह दी थी। सुबह नौ बजे अस्पताल आ गए थे। मगर अल्ट्रासाउंड जांच नहीं हो पाई। सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट दो दिन के अवकाश पर हैं। बुधवार को वह मिलेंगे। तभी जांच हो सकेगी।