{"_id":"6a358b7e043908822b0815bf","slug":"udaan-cricket-academy-becomes-champion-amethi-news-c-96-1-ame1008-168622-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: उड़ान क्रिकेट अकादमी बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: उड़ान क्रिकेट अकादमी बनी चैंपियन
Sat, 20 Jun 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
अमेठी के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में ट्रॉफी के साथ मौजूद विजेता खिलाड़ी। स्रोत: विभाग
अमेठी सिटी। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित जिला स्तरीय अमेठी कप-2026 का समापन अनोखे अंदाज में हुआ। बृहस्पतिवार देर शाम अमेठी क्रिकेट अकादमी और उड़ान क्रिकेट अकादमी के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाना था, लेकिन बारिश के कारण मैदान गीला होने से मैच शुरू नहीं हो सका। निर्धारित समय तक टॉस भी नहीं हो पाया।
इसके बाद आयोजन समिति ने प्रतियोगिता नियमावली के तहत बॉल आउट से विजेता का फैसला करने का निर्णय लिया। बॉल आउट में दोनों टीमों के पांच-पांच खिलाड़ियों ने विकेट पर निशाना साधा। खिलाड़ियों ने सटीकता और धैर्य का प्रदर्शन किया, जिससे मुकाबला रोमांचक बना रहा। उड़ान क्रिकेट अकादमी की ओर से अंतिम प्रयास में ऋतिक शंकर ने सीधा विकेट गिराकर टीम को जीत दिला दी।
इसके साथ ही उड़ान क्रिकेट अकादमी अमेठी कप-2026 की विजेता बन गई। टूर्नामेंट में जिले की आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। साहिल खान को बेस्ट बैट्समैन ऑफ द टूर्नामेंट और मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। विपुल वर्मा को बेस्ट बॉलर तथा नैना चौरसिया को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार मिला। समापन समारोह में डीसीए उपाध्यक्ष गोविंद मौर्य ने विजेता और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया।